500 से ज्यादा वकीलों ने चीफ जस्टिस को पत्र लिख जताई ये चिंता
Delhi News
दिल्ली न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:21 AM
दिल्ली न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:21 AM
Delhi News : देश के दिग्गज वकीलों में से एक हरीश साल्वे से साथ करीबन 500 मशहूर वकीलों ने मिलकर चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को एक चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में न्यायपालिका पर किसी खास समूह की ओर से बनाए जा रहे दबाव को लेकर चिंता जताई गई है। इसके साथी ही उस पत्र में न्यायपालिका की अखंडता के कम दिखाने को लेकर भी सभी वकीलों ने अपनी चिंता व्यक्त की है। चीफ जस्टिस को भेजे गए पत्र में साफ तौर पर बताया गया है कि किसी एक खास समूह की ओर से देश में कोर्ट को कमजोर किया जा रहा है।
क्या लिखा गया चिट्ठी में
जानकारी के अनुसार चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को भेजी गई चिट्ठी में सभी वकिलों ने लिखा कि कानून का समर्थन करने वाले लोगों के रूप में, हमें लगता है कि अपनी अदालतों के लिए आवाज उठाने का समय आ गया है। हमें साथ आने की जरूरत है। चिट्ठी में लिखा गया है कि छिपे हुए हमलों के खिलाफ बोलने की जरूरत है। यह सुनिश्चित करते हुए कि हमारी अदालतें हमारे लोकतंत्र के स्तंभ के रूप में बनी रहें, इन सोचे-समझे हमलों से बचने की जरूरत है।
साथ ही पत्र में लिखा गया है कि खास समूह अलग-अलग तरीकों से प्रपंच कर रहे हैं। इससे न्यायपालिका की गरिमा को नुकसान होता है। चिट्ठी में कहा गया है कि ये समूह ऐसे बयान देते हैं जो सही नहीं होते हैं और ये राजनीतिक लाभ के लिए ऐसा करते हैं। सियासी हस्तियों और भ्रष्टाचार के केस में दबाव का इस्तेमाल करने की कोशिश की जाती है।
[caption id="attachment_149774" align="aligncenter" width="632"] Delhi News[/caption]