बीजेपी के दिल्ली स्टेट ऑफिस में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Delhi News
दिल्ली न्यूज़
RP Raghuvanshi
15 Nov 2025 12:50 PM
दिल्ली न्यूज़
RP Raghuvanshi
15 Nov 2025 12:50 PM
Delhi News : दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि बीजेपी के दिल्ली स्टेट ऑफिस में आग लग गई। दरअसल शहर के पंडित पंत मार्ग पर स्थित बीजेपी के दिल्ली ऑफिस में आग लगी है। इस दौरान दमकल की कई गाड़ियां मौजूद है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह हादसा शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ है।
https://twitter.com/ANI/status/1791061128057156016
दमकल की कई गाड़ियां
मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली अग्निशमन सेवा को शाम करीब 4.25 बजे पंडित पंत मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय में आग लगने की खबर मिली। जिसके बाद यहां कई दमकल की गाड़ियां पहुंची। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। जो काफी हद तक कामयाब हो चुका है। इस बारें में बीजेपी की तरफ से कहा गया है कि 15 मिनट में ही आग पर काबू पा लिया गया है। साढ़े चार बजे तक आग को बुझाने का काम पूरा हो चुका हैं। इस घटना की वजह से ऑफिस परिसर में बिजली चली गई और कुछ ही देर में इसे ठीक भी कर दिया गया। आग पर काबू पाने के लिए फायर डिपार्टमेंट की एक गाड़ी मौके पर पहुंची।
Delhi News
टैक्स कार्यालय में लग चुकी है आग
आपको बताते चले की इससे पहले मंगलवार यानी 14 मई को दिल्ली के इनकम टैक्स कार्यालय में भी आग लगी थी। खबरो के अनुसार इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची थी और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। घटना में सात लोगों को सुरक्षित बचाया गया था, जिसमें पांच पुरुष और दो महिलाएं शामिल थी। Delhi News