दिल्ली में इतने दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें कारण
dry day
दिल्ली न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:56 PM
दिल्ली न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:56 PM
Delhi News : दिल्ली सरकार ने अप्रैल से जून 2024 में 5 दिन ड्राई डे का ऐलान किया है। इन पांच दिन के ड्राई डे में से तीन ड्राई डे सिर्फ अप्रैल में हैं, जबकि एक मई और एक जून में आएगा। दरअसल दिल्ली में मतदान खत्म होने के 48 घंटे पहले 23 मई की शाम 6 बजे से 25 की शाम 6 बजे तक और इसके बाद 5 जून को लोकसभा चुनाव के देखते हुए मतगणना दिवस के कारण ड्राई डे का ऐलान कर दिया है।
कहा-कहा रहेगा ड्राई डे?
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव की वजह से दिल्ली में 100 मीटर की दूरी दायरे में मतदान खत्म होने के 48 घंटे पहले 24 अप्रैल की शाम 6 बजे से 26 अप्रैल की शाम 6 बजे तक ड्राई डे की घोषणा हुई है। इसके अलावा दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर और बागपत जिलों से 100 मीटर की दी के दायरे में भी लोकसभा चुनाव के चलते 24 अप्रैल की शाम 6 बजे से 26 अप्रैल की शाम 6 बजे तक चुनाव खत्म होने तक 48 घंटे पहले ड्राई डे रहेगा। वहीं ड्राई डे के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी में शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी।
Delhi News
किस- किस रहेगा ड्राई डे
ईद-उल-फितर- 11 अप्रैल
राम नवमी- 17 अप्रैल
महावीर जयंती- 21 अप्रैल
बुद्ध पूर्णिमा- 23 मई
ईद-उल-जुहा (बकरीद)- 17 जून
हर 3 महीने में जारी होती है लिस्ट
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली सरकार हर तीन महीने में ड्राई डे के लिए लिस्ट तैयार करती है। दिल्ली आबकारी आयुक्त को देश की महान हस्तियों के धार्मिक त्योहारों जैसे मौकों पर ड्राई डे दिनों में ड्राई डे अधिसूचित करने का अधिकार है। Delhi News