दिल्ली शराब घोटाले में केजरीवाल के पीए समेत एक विधायक ED की गिरफ्त में
Delhi News
दिल्ली न्यूज़
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 06:06 PM
दिल्ली न्यूज़
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 06:06 PM
Delhi News : दिल्ली सरकार आम आदमी पार्टी के मुश्किलें बढ़ती जा रही है। आप पार्टी के एक के बाद एक नेता ईडी की गिरफ्त में आ रहे है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के बाद आप के कई नेताओं पर ईडी ने अपनी शिकंजा कसा। इसी बीच दिल्ली शराब नीति मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक दुर्गेश पाठक को ईडी ने तलब किया है।
आप नेता को इस मामले में मिला नोटिस
मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली शराब नीति मामले में विधायक दुर्गेश पाठक को ईडी ने समन भेजा है। दऱअसल गोवा विधानसभा चुनाव के दौरान वह पार्टी के इंचार्ज थे। वह राजिंदर नगर से विधायक हैं और साल 2012 में दिल्ली के रामलीला मैदान में आप के गठन के बाद से ही पार्टी से जुड़े हैं। इसी केस में एजेंसी ने आप विधायक से पहले भी पूछताछ की है।
Delhi News
सीएम के पीए से हो रही है पूछताछ
आपको बता दें दिल्ली शराब नीति केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक (पीए) विभव कुमार से पूछताछ कर रही है। इसके बाद ईडी ने पूछताछ के लिए विधायक दुर्गेश पाठक को बुलाया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इसी शराब नीति से संबंधित केस में 21 मार्च को एजेंसी ने गिरफ्तार किया था, जिन्हें एजेंसी कथित घोटाला केस में अरविंद केजरीवाल को 'किंगपिन' मान रही है।
आतिशी ने जताई थी गिरफ्तारी की आशंका
अगर आपको याद हो तो इससे पहले आम आदमी पार्टी की विधायक और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई थी। जिसमें आतिशी ने कहा था कि ईडी दुर्गेश पाठक को भी गिरफ्तार कर सकती है। असल में उन्होंने पार्टी के चार नेताओं के साथ अपनी गिरफ्तारी के बारें में आशंका जताई थी। जिसमें दुर्गेश पाठक के अलावा सौरभ भारद्वाज और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा गिरफ्तार होने थे।
शराब नीति केस में AAP के नेता जेल में
बता दें कि दिल्ली शराब नीति घोटाला मामल दिल्ली के मुख्यमंत्री के अलावॉ आम आमदी पार्टी के वरिष्ठ नेता और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री रहे सत्येंद्र जैन भी जेल में हैं.। इसी केस में आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर छह महीने बाद जेल से बाहर आए हैं। आम आदमी पार्टी के और भी नेता इस शराब नीति से संबंधित केस में ईडी की रडार पर हैं, जिसमें कई के स्थानों पर बीते दिनों छापेमारी भी की गई। Delhi News