दिल्ली के बड़े हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, हुआ धुंआ-धुंआ
Delhi News
दिल्ली
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:16 AM
दिल्ली
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:16 AM
Delhi News : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर ये है कि राजधानी के लाजपत नगर इलाके में मौजूद जाने-माने हॉस्पिटल में भीषण आग लग गई है। आग लगने से अस्पताल सहित आस-पास के इलाके अफरा-तफरी मच गई है। बताया जा रहा है कि आग की सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की 12 गाड़ियां पहुंच गई है और आग पर काबू पाने की लगातार कोशिश कर रही है।
[video width="478" height="270" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/06/RbgW0BT5VPkzJxkl.mp4"][/video]
मामला दिल्ली के लाजपत नगर में स्थित Eye7 चौधरी आई सेंटर का बताया जा रहा है जहां धूं-धूंकर आग लग गई। अस्पताल में आग लगने से अस्पताल सहित आस-पास के इलाकों में भी चीख-पुकार मच गई। फिलहाल इस पूरे मामले की जानकारी दमकल विभाग को दे दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची 12 फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश कर रही है।
नहीं पता चला आग लगने का कारण
लाजपत नगर के 'Eye7 Chaudhary Eye Hospital में आग लगने के बाद किसी ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। देखते ही देखते ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया है। फिलहाल हॉस्पिटल में आग लगने का क्या कारण है ये बात अब तक साफ नहीं हो पाई है। वहीं इसमें कितने लोगों को नुकसान हुआ है ये भी साफ नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि इस मामले की जांच की जाएगी और बेहदज जल्द आग लगने का कारण पता लगा लिया जाएगा।