दिल्ली में घुसे किसान, रोक नहीं पाए बॉर्डर पर लगे बैरियर
Delhi News
दिल्ली न्यूज़
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 08:30 AM
दिल्ली न्यूज़
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 08:30 AM
Delhi News : यूपी गेट पर बुधवार सुबह (2 अक्टूबर) भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने हवन किया और इसके बाद किसान बैरियर तोड़कर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दाखिल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि किसान डाबर तिराहे से दिल्ली जाने वाली लिंक रोड यूपी गेट पर बैठे हुए थे। जिसके कारण पुलिस ने इस रोड से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को एनएच-9 की तरफ डायवर्ट कर दिया है। पुलिस द्वारा किसानों के यूपी गेट पहुंचने से पहले ही लिंक रोड को डायवर्ट करने के लिए बैरियर लगा दिए थे जिसे तोड़कर किसानों की टोली दिल्ली में घुस गई है।
राजघाट के लिए निकाली गई थी किसान यात्रा
मिली जानकारी के अनुसार यूपी गेट पर भारी संख्या में पुलिस तैनात है और किसानों को एनएच-9 व दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर जाने की बिल्कुल भी अनुमति नहीं दी जा रही है। किसानों के लिए लिंक रोड ओवरब्रिज के नीचे बैठने की व्यवस्था की गई। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने बताया कि, 2 अक्टूबर 2018 में हरिद्वार से राजघाट के लिए किसान यात्रा निकाली गई थी लेकिन इस यात्रा को यूपी गेट पर दिल्ली पुलिस ने रोक दिया था। इस दौरान भाकियू ने यूपी गेट का नाम बदलकर किसान क्रांति गेट कर दिया था। इस यात्रा के समर्थन में हवन कर पुराने प्रदर्शन के संघर्ष को याद करेंगे। यूनियन के युवा जिलाध्यक्ष छोटे चौधरी ने बताया कि किसान यहां हवन करने के बाद अपनी मांगों को रखेंगे। Delhi News