AAP विधायक अमानतुल्लाह गिरफ्तार, कई घंटों की छापेमारी के बाद ED ले गई साथ
Delhi News
दिल्ली न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:35 AM
दिल्ली न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:35 AM
Delhi News : आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही। दरअसल कई घंटे की छापेमारी के बाद सोमवार को ईडी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले उन्होंने दावा किया था कि ईडी के लोग मुझे गिरफ्तार करने मेरे घर पहुंच गए हैं। इस समय ई़डी की टीम अमानतुल्लाह के घर पर है। दिल्ली पुलिस की भारी-भरकम टीम उनके घर के बाहर मौजूद है। अर्धसैनिक बल के जवान भी मौजूद है।
क्या है पूरा मामला Delhi News
बता दें ईडी के सूत्रो के मुताबिक दिल्ली वक्फ घोटाले में अमानतुल्ला खान के घर पर सर्च ऑपरेशन चल रहा है। ईडी के छह से सात अधिकारी इस सर्च ऑपरेशन को अंजाम दे रहे है। इस बात की जानकारी ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान ने सोशल मीडिया के जारिए दी है। अमानतुल्लाह खान ने कहा कि अभी सुबह-सुबह तानाशाह के इशारे पर उनकी कठपुतली ईडी मेरे घर पर पहुंच चुकी है, मुझे और आम आदमी पार्टी नेताओं को परेशान करने में तानाशाह कोई कसर नहीं छोड़ रहा। ईमानदारी से अवाम की खिदमत करना गुनाह है? आखिर ये तानाशाही कब तक
https://twitter.com/KhanAmanatullah/status/1830428733724901410
मिली जानकारी के अनुसार ईडी पहले भी अमानतुल्लाह खान से कई राउंड पूछताछ कर चुकी है। अमानतुल्लाह के वीडियो सोशल मीडिया पर डालने के बाद दिल्ली पुलिस से और भी टीम मौके पर पहुंच गई। वहीं ईडी की इस छापेमारी पर अमानतुल्लाह खान के कजिन मिनातुल्लाह खान ने कहा कि उनके भाई की सास का हाल ही में ऑपरेशन हुआ है। वह कैंसर की मरीज हैं। एसीबी और सीबीआई की जांच के बावजूद अभी तक कुछ नहीं मिला। अब ईडी जांच के लिए आई है। Delhi News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।