दिल्ली के कनॉट प्लेस के गेम जोन में लगी भीषण आग, एक शख्स फंसा
Delhi News
दिल्ली न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:33 AM
दिल्ली न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:33 AM
Delhi News : दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है दिल्ली की सबसे चर्चित और लोगों की घूमने की पहली पसंद कनॉट प्लेस भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है यह आग कनॉट प्लेस के एम ब्लॉक स्थित मिस्ट्री रूम में लगी है। आग की सूचना मिलते ही अफरा-तफरी मच गई है। दिल्ली के कनॉट प्लेस की एक दुकान के अंदर फंसे एक व्यक्ति को दमकलकर्मियों की मदद से बचाया जा रहा है।
Delhi News
घटना का वीडियो वायरल
मिली जानकारी के अनुसार घटनास्थल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एम ब्लॉक स्थित मिस्ट्री रूम की बिल्डिंग से आग की लपटें निकलती हुई दिख रही है। तेज लपटों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितनी तेजी से आग फैली, जो किसी बड़ी जनहानि की वजह भी बन सकती है।
कैसे लगी आग?
मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली कनॉट पैलेस के आउटर सर्किल स्थिक इस इमारत में आग लगने के बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों के मुताबिक इस इमारत के अंदर गेम जोन है। इस गेम जोन के ही एक कमरे में आग भड़की। आग लगने की वजह अभी सामने नहीं आ सकी है। Delhi News