मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कोर्ट में पेशी? कर सकते है बड़ा खुलासा...
Delhi News
दिल्ली न्यूज़
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 07:39 PM
दिल्ली न्यूज़
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 07:39 PM
Delhi News : दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आज यानी गुरुवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री शराब नीति केस मामले में गिरफ्तार होकर जेल में बंद है। वहीं उनकी पत्नी ने इस बात का दावा किया है कि अरविंद केजरीवाल आज कोर्ट के अंदर शराब घोटाले में बड़ा खुलासा कर सकते है। जिसके बाद आज सबकी नजर राउज एवेन्यू कोर्ट जमी हुई है। सबके दिमाग में यही सवाल उठ रहा है कि आखिर दिल्ली के सीएम कौन सा खुलासा करने वाला है।
क्या जेल से बाहर आ सकते है दिल्ली के मुख्यमंत्री?
आपकी जानकारी के लिए बता दें गुरुवार यानी 28 मार्च को ही केजरीवाल की ईडी कस्टडी खत्म होने जा रही है। वहीं ईडी ने हिरासत की मांग बढ़ाने को लेकर दिल्ली के सीएम केजरीवाल को कोर्ट में पेश करेगी। सूत्रों की मानें तो ईडी फिर आज केजरीवाल की 7 दिनों की अतिरिक्त हिरासत की मांग करेगी।
Delhi News
इसके पीछे ईडी कुछ दलीलें देगी जो इस प्रकार हैं
-उनके समक्ष भी बड़े पैमाने पर दस्तावेजों सामने रखे जा सकते हैं।
- वह जांच के दौरान "सहयोग" नहीं कर रहे हैं।
-अन्य आरोपियों से उनका आमना-सामना कराना है।
-रिश्वत कैसे प्राप्त की गई और अपराध की आय का उपयोग कैसे किया गया।
आपको बता दें कि भले ही अरविंद केजरीवाल की ईडी हिरासत खत्म होने जा रही है, लेकिन संघीय जांच एजेंसी ने कथित उत्पाद शुल्क घोटाले में पूछताछ के लिए आप गोवा अध्यक्ष अमित पालेकर, रामाराव वाघा अरविंद केजरीवाल आज अदालत में कौन सा बड़ा खुलासा करेंगे? कुछ ही देर बाद होगी कोर्ट में पेशी होने वाली है। साथ इस मामले में और दो अन्य को तलब किया है। उनसे गोवा या दिल्ली में अपने बयान दर्ज कराने को कहा गया है। पिछली सुनवाई में ईडी ने कोर्ट को बताया था कि आम आदमी पार्टी की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। Delhi News