दिल्ली कोचिंग हादसे पर बड़ी खबर, हाईकोर्ट ने दिए CBI जांच के आदेश
Delhi News
दिल्ली न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:17 PM
दिल्ली न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:17 PM
Delhi News : राजधानी दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में हुए Raus IAS कोचिंग सेंटर हादसे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली हाई कोर्ट ने इस हादसे की सीबीआई जांच के आदेश दे दिए हैं। इस हादसे में यूपीएससी की तैयारी कर रहे तीन छात्रों की मौत हो गई थी। दरअसल भारी बारिश के दौरान ओल्ड राजेंद्र नगर में जल भराव के कारण Raus IAS कोचिंग के बेसमेंट में पानी भर गया था। जिसमें डूब कर तीन छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई थी।
राव आईएएस कोचिंग हाइकोर्ट ने दिए सख्त आदेश
आपको बता दें कि दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में राव आईएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में हुए हादसे को लेकर शुक्रवार को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई इस दौरान हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार एमसीडी व एजेंसियों पर कड़ी नाराजगी जताई और उन पर सख्त टिप्पणी की। हाईकोर्ट ने कहा की पुलिस कमिश्नर की जांच से कोर्ट संतुष्ट नहीं है, यह मामला बेहद गंभीर है। कोर्ट ने कहा कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए हम इसकी जांच सीबीआई को ट्रांसफर कर रहे हैं।
कोर्ट ने सख्त लहजे में कहा कि हमें लगता है कि दिल्ली में भयंकर अवस्थाएं हैं। एक एजेंसी दूसरी एजेंसी पर जिम्मेदारी डाल रही है। जबकि हम जिम्मेदारी तय करने की बात करते हैं। कोर्ट ने अपनी कड़ी टिप्पणी में कहा कि दिल्ली में पता नहीं चलता कि कब कैबिनेट की आखिरी बैठक हुई है। ऐसा लगता है कि एमसीडी को भंग कर देना चाहिए। कोर्ट ने एमसीडी के कमिश्नर को सख्त निर्देश दिए कि वह सुनिश्चित करें कि दिल्ली में सभी नालों की सफाई हो और जिन नालों पर अतिक्रमण हुआ है। उसे हटाकर पानी निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। Delhi News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।