बड़ी खबर : दिल्ली के मुख्यमंत्री को कोर्ट से बड़ी राहत, ईडी केस में मिली जमानत
Delhi News
दिल्ली न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:11 AM
दिल्ली न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:11 AM
Delhi News : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सीएम अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले मामले में राहत मिली है। दरअसल अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। लेकिन ईडी की ओर से उनकी गिरफ्तारी के मामले को सुप्रीम कोर्ट की बड़ी बेंच कौ सौंप दिया गया है।
Delhi News
दरअसल अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की बेंच अरविंद केजरीवाल की याचिका पर फैसला करेगी। शुक्रवार को इस फैसले को सुनाते हुए कोर्ट ने 18 जुलाई तक के लिए अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत दी है।
केजरीवाल को मिली अंतरिम जमानत
आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल को भले ही जमानत मिल गई है, लेकिन अभी जेल से रिहा होने के लिए उन्हें और इंतजार करना पड़ेगा। अरविंद केजरीवाल अभी सीबीआई की हिरासत में हैं, लेकिन उन्हें जमानत ईडी केस में दी गई है। इसी कारण अरविंद केजरीवाल अभी जेल में ही रहेंगे।
सिर्फ पूछताछ से गिरफ्तारी नहीं हो सकती
मिली जानकारी के अनुसार अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देते हुए कोर्ट ने कहा कि सिर्फ पूछताछ से गिरफ्तारी नहीं की जा सकती है। वहीं, केजरीवाल के वकील विवेक जैन ने बताया कि सीबीआई मामले में 18 जुलाई को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। इस मामले में फैसला आने के बाद ही पता चल सकेगा कि क्या केजरीवाल बाहर आएंगे या नहीं? हालांकि, केजरीवाल के जेल से बाहर आने की संभावनाएं प्रबल हैं। Delhi News