नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली में अवैध होटल और शराब ठेका सील
Delhi News
दिल्ली
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:02 PM
दिल्ली
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:02 PM
Delhi News : पूर्वी दिल्ली के फ्रेंड्स कॉलोनी औद्योगिक क्षेत्र में नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध होटल और शराब की दुकान को सील किया है। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों की लगातार शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
नाबालिगों के आने की लगातार मिल रही थी शिकायत
नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक, यह होटल अनधिकृत रूप से संचालित हो रहा था और स्कूल में पढ़ने वाले नाबालिगों के आने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जांच में यह भी सामने आया कि होटल के पास संचालन की कोई वैध अनुमति नहीं थी। इसके चलते इसे तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।
दुकान के बाहर अक्सर होता था हुडदंग
इसी बिल्डिंग में स्थित शराब के ठेके को लेकर भी स्थानीय निवासियों ने विरोध जताया था। लोगों का आरोप था कि शराब दुकान के बाहर अक्सर हुड़दंग और अशांति का माहौल बना रहता था, जिससे आम लोगों को परेशानी होती थी। खासतौर पर यह ठेका एक मंदिर और शिक्षण संस्थानों के नजदीक था जिससे लोगों की भावनाएं आहत हो रही थीं।
शराब की दुकान को किया गया सील
शिकायतों की पुष्टि होने पर नगर निगम ने शराब की दुकान को भी सील कर दिया। इसके अलावा बीएसईएस ने दोनों प्रतिष्ठानों के बिजली कनेक्शन भी काट दिए, जिससे अब यह पूरी तरह बंद हो चुके हैं। इस कार्रवाई के बाद इलाके में स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है और नगर निगम की सख्ती की सराहना की है।