दिल्ली के नामी कोचिंग में बड़ा हादसा, पानी भरने से 3 की मौत, मालिक पर एक्शन
Delhi News
दिल्ली न्यूज़
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 07:45 PM
दिल्ली न्यूज़
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 07:45 PM
Delhi News : दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में एक बड़ा हादसे होने की खबर सामने आई है। खबर है कि दिल्ली मशहूर कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भर गया। बताया जा रहा है इस पानी फंसे तीन छात्रों की मौत हो गई है। पुलिस ने जांच के बाद कोचिंग सेंटर के मालिक और कॉर्डिनेटर को हिरासत में ले लिया गया है। इस मामले में पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Delhi News
आपको बता दें बारिश के बाद बेसमेंट में पानी भरने के कारण तीन छात्रों ने अपनी जान गंवा दी। मरे हुए तीनों छात्रों की पहचान श्रेया यादव, तानिया सोनी और नेविन डेल्विन के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 105, 106(1), 152, 290 और 35 के तहत एफआईआर दर्ज की है। कोचिंग सेंटर का मैनेजमेंट और सिविक एजेंसी के लोग जांच के दायरे में हैं।
पानी निकालने में जुटी एमसीडी
मिली जानकारी के अनुसार एमसीडी सुपरवाइजर ऋषिपाल ने कहा कि काम लगभग पूरा हो चुका है। 3-4 इंच पानी सिर्फ बचा है। एमसीडी ने सारी मशीनें लगा दी हैं। बेसमेंट समेत बिल्डिंग पूरी तरह खाली है। कोई फंसा नहीं है। हादसे के बाद दिल्ली की मेयर ने भवन उपनियमों का उल्लंघन कर बेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटरों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने का आदेश जारी किया है।
क्या है पूरा हादसा
खबरों के मुताबिक यह हादसा कोचिंग सेंटर में लगे लोहे के गेट के कारण हुआ है। इस मामले में दिल्ली फायर सर्विस के डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बया जारी कर कहा है कि यह गेट सड़क पर बहने वाले पानी को रोकने के लिए लगा था। सड़क से गुजर रहे एक ट्रक के दबाव की वजह से यह गेट टूट गया और सड़क पार बहता हुआ सारा पानी बेसमेंट में गिरने लगा। दरअसल फायर सर्विस के डायरेक्टर के इस बयान पर बहस तेज हो गई है। सवाल उठ रहा है कि ट्रक सड़क से निकला, लेकिन कोचिंग सेंटर तो सड़क से थोड़ा हट के था। ऐसे में कोचिंग के अंदर लगा यह लोहे का गेट कैसे टूट गया। हालांकि डॉयरेक्टर ने बताया कि यह एक संभावना है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
मेयर ने दिए कार्रवाई के निर्देश
वहीं इस मामले में दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने एमसीडी कमिश्नर को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली भर में ऐसे सभी कोचिंग सेंटर जो एमसीडी के अधिकार क्षेत्र में हैं और बेसमेंट में व्यावसायिक गतिविधियां चला रहे हैं जो बिल्डिंग उपनियमों का उल्लंघन कर रही हैं और मानदंडों के अनुरूप नहीं हैं, उनके खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है। दिल्ली मेयर ने कहा कि इस त्रासदी के लिए एमसीडी के कोई अधिकारी जिम्मेदार हैं या नहीं, इसकी तत्काल जांच की जाएगी। कोचिंग सेंटर के बाहर RAF की यूनिट को तैनात कर दिया गया है। Delhi News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।