अरविंद केजरीवाल का पूरा कुनबा ED की रडार पर, एक और मंत्री को भेजा समन
Delhi News
दिल्ली न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:49 AM
दिल्ली न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:49 AM
Delhi News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किले लगातार बढ़ रही है। अरविंद केजरीवाल का पूरा कुनबा (मंत्रीमंडल) ED की रडार पर है। ED लगातार अरविंद केजरीवाल के विधायकों व मंत्रियों के घरों पर छापे मार रही है। दिल्ली सरकार के कई मंत्रियों को ED ने पूछताछ के लिए भी बुलाया है। अब ताजा मामला दिल्ली सरकार में मंत्री और अरविंद केजरीवाल के भरोसेमंद नेत कैलाश गहलोत को ED ने समन भेजा है। समन में श्री गहलोत को दिल्ली में हुए शराब घोटाले के विषय में पूछताछ करने के लिए हाजिर होने के निर्देश दिए गए हैं।
अरविंद केजरीवाल के एक और मंत्री को समन
ED के जानकार सुत्रों ने बताया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विश्वासपात्र नेता व दिल्ली सरकार में मंत्री कैलाश गहलोत को ED ने समन भेजा है। दरअसल शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत समन भेजा है। ईडी ने शराब घोटाले में कैलाश गहलोत को पूछताछ के लिए शनिवार को बुलाया है।
आप के कौन-कौन मंत्री हो चुके है गिरफ्तार
इस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत AAP के कई नेताओं को जांच एजेंसियां पहले ही गिरफ्तार कर चुकी हैं। जांच एजेंसी का कहना है कि कैलाश गहलोत उस ग्रुप का हिस्सा थे, जिन्होंने इस शराब नीति के मसौदे को तैयार किया था और ये मसौदा साउथ के ग्रुप को लीक किया गया था। ED ने अब तक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजीवाल, उपमुख्यमंत्री रहे सतेंद्र सिसोदिया, राज्यसभा सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार किया है।
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।