आम आदमी पार्टी के एक और नेता कानून के शिकंजे में, अदालत में तलब
Delhi News
दिल्ली न्यूज़
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 07:27 AM
दिल्ली न्यूज़
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 07:27 AM
Delhi News : दिल्ली में सत्तारूढ आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से लेकर तमाम नेता कानून के शिकंजे में फंसे हुए हैं। इसी बीच आम आदमी पार्टी के एक और नेता को अदालत ने तलब किया है। दिल्ली की राउज एवन्यू कोर्ट ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान को समन भेजा है। विधायक अमानतुल्ला खान को 20 अप्रैल को अदालत के सामने पेश होने का आदेश दिया गया है। आरोप है कि अमानतुल्ला खान बड़े घोटाले में शामिल हैं।
Delhi News
क्या है पूरा मामला
दिल्ली में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी की मुसीबत कम होने की बजाय बढ़ती ही जा रही हैं। मंगलवार को आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान भी कानून की जद में आ गए हैं। अदालत ने बाकायदा समन भेजकर आप विधायक अमानतुल्ला खान को अदालत में हाजिर होने का फरमान सुनाया है।
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली वक्फ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान को जारी नोटिस में उपस्थित न होने पर समन जारी किया है। कोर्ट ने उन्हें 20 अप्रैल को कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया है। अदालत ने धारा-50, पीएमएलए व अन्य धाराओं के तहत दायर ED की हालिया शिकायत पर संज्ञान लिया। ED का आरोप है कि विधायक अमानतुल्ला खान जांच में मदद नहीं कर रहे हैं।