पार्टी में पिस्टल लहराने वाले तिहाड़ के जेलर पर एक्शन, DG ने किया सस्पेंड
Delhi News
दिल्ली न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:07 PM
दिल्ली न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:07 PM
Delhi News : बर्थडे पार्टी में तिहाड़ जेल के जेलर दीपक शर्मा का हाथ में पिस्टल लहराते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होने के बाद तिहाड़ जेल के DG सतीश गोलचा ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर तिहाड़ जेल के जेलर पर बड़ी कार्यवाही की है।
क्या है पूरा मामला?
सोशल मीडिया पर कुछ दिनों पहले एक वीडियो वायरल हुआ था । वीडियो किसी सार्वजनिक जगह का था । इस वीडियो में तिहाड़ के जेलर दीपक शर्मा 3 अन्य लोगों के साथ मिलकर संजय दत्त की फिल्म खलनायक के गाने पर डांस कर रहे थे। 'नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर अचानक दीपक शर्मा अपनी पिस्टल निकालकर डांस करते है । अब इस वायरल वीडियो मामले में उनपर कार्रवाई हुई है।वायरल वीडियो में दीपक शर्मा एक BJP नेता की बर्थडे पार्टी में पिस्टल लहराते हुए डांस कर रहे थे।
[video width="480" height="864" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/08/dg-viral-video.mp4"][/video]
तिहाड़ जेल के DG ने लिया एक्शन
तिहाड़ जेल के DG सतीश गोलचा नेवायरल वीडियो पर कार्यवाही करते हुए तिहाड़ जेल के जेलर दीपक शर्मा को सस्पेंड कर दिया है ।इस पूरी घटना की जांच तिहाड़ जेल के अधिकारी करेंगे ।
कौन है दीपक शर्मा?
दीपक शर्मा मूल रूप से यूपी के बागपत जिले के रहने वाले हैं। दीपक शर्मा बॉडी बिल्डिंग करने के शौकीन हैं। इंस्टाग्राम पर उनके चार लाख चालीस हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। दीपक शर्मा अक्सर सुर्ख़ियों में बने रहते है।वह कई गानों की शूटिंग में भी नज़र आ चुके है।दीपक शर्मा के पास बॉडी बिल्डिंग में मिस्टर यू पी, आयरन मैन ऑफ़ दिल्ली (सिल्वर ), स्टील मन ऑफ़ इंडिया (सिल्वर ), मिस्टर हरियाणा, मिस्टर दिल्ली जैसे कई ख़िताब अपने नाम कर चुके है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।