दिल्ली की एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 3 मजदूर झुलसे
Delhi News
दिल्ली न्यूज़
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 01:24 PM
दिल्ली न्यूज़
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 01:24 PM
Delhi News : दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। खबर है शानिवार तड़के सुबह साढ़े तीन बजे आग लग गई।जिसके बाद हड़कंप मच गया। यह दिल्ली के नरेला स्थित एक फैक्ट्री में लगी है। इस भीषण आग की चपेट में आने से तीन मजूदरों के मरने की खबर है। वहीं दिल्ली की फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई।
Delhi News
इसके बाद फैक्ट्री में मौजूद कुछ लोगों का रेस्क्यू किया। फायर टीम ने सभी को नरेला के SHRC अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया और अन्य को इलाज के लिए सफदरगंज अस्पताल रेफर कर दिया।
कैसे लगी आग
मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली फायर विभाग के अनुसार, शनिवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे नरेला स्थित श्याम कृपा फूड्स प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में आग लगाने के बाद अफरा-तफरी मच गई। आग की खबर मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का काम शुरू कर दिया है। इस भीषण आग में फैक्ट्री में अंदर मौजूद 9 लोगों को रेस्क्यू किया, जिसमें से तीन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। साथ ही घायलों को इलाज के लिए नरेला एसएचआरसी अस्पताल से सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया।
'गैस लीक होने के कारण लगी आग'
बताया जा रहा है कि शुरुआती जांच के मुताबिक, फैक्ट्री में कच्चे मूंग को गैस बर्नर पर भूना जा रहा था। इसी दौरान पाइपलाइन से गैस के रिसाव के कारण आग फैल गई, जिससे कंप्रेसर गर्म हो गया और फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। Delhi News