Delhi-NCR में एक-आध दिन छिटपुट के आसार, अगले हफ्ते मानसून की विदाई
Delhi-NCR Weather Update
दिल्ली
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:27 PM
दिल्ली
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:27 PM
Delhi-NCR Weather Update : इन दिनों कई पहाड़ी राज्यों में मानसून जमकर अपना असर दिखा रहा है। पिछले तीन दिनों से बिहार और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हल्की-फुल्की बारिश लोगों से लेकर सड़कों तक को भिगा रही है। हालांकि कुछ दिनों पहले तेज बारिश होने से इन इलाकों में बाढ़ जैसी समस्या भी पैदा हो गई थी। जिसके लिए लोगों को पलायन के लिए दूसरे राज्यों की और रुख मोड़ना पड़ा था। फिलहाल बात करें दिल्ली-एनसीआर की तो आज पूरे दिन बदली और धूप रहने की सम्भावना है। वहीं दिल्ली में हल्की-फुल्की बारिश होने का भी अनुमान है।
Delhi-NCR से होगी मानसून की विदाई
आपको बता दें कि Delhi-NCR में एक-आध दिन बारिश होने के आसार हैं और अगले हफ्ते मानसून की विदाई होने को है। वैसे तो धूप खिल चुके हैं और ठंडी हवाएं चलने लगी है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर का तापमान 2 डिग्री तक बढ़ने वाला है। हालांकि, गर्मी में काफी हद तक गिरावट आएगी। हवाओं में नमी रहने की वजह से उमस का भी कम ही एहसास होने की संभावना है।
वहीं, दिन में आसमान में बादल के भी छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को मानसून के वापसी के दौर में गुजरात, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मूसलाधार बारिश हुई। वहीं हिमालयी देश नेपाल में भारी बारिश की वजह से वहां से निकलने वाली नदियों में जल स्तर बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए नेपाल से लगे बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी कर दिया गया है। Delhi-NCR Weather Update