स्कूलों के बाद अब अस्पतालों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, ये बड़े अस्पताल शामिल
Delhi Hospital Bomb Threat
दिल्ली न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:05 PM
दिल्ली न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:05 PM
Delhi Hospital Bomb Threat: दिल्ली के अस्पतालों से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दऱअसल दिल्ली एनसीआर के स्कूलों में बम से उडाने की धमकी मिलने के बाद, अब इस खतरा अस्पतालों पर मंडरा रहा है। खबर है कि दिल्ली के कुछ सरकारी अस्पतालों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी है। इससे पहले दिल्ली में स्कूलों, अस्पतालों, एयरपोर्ट और उत्तर-रेलवे की सीपीआरओ बिल्डिंग तक को बम से उड़ाने की धमकी दी जा चुकी है।
Delhi Hospital Bomb Threat
इन अस्पतालों को मिली बम से उड़ाने की धमकी
मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में जीटीबी अस्पताल, दादा देव अस्पताल, दीप चंद बंधु अस्पताल, हेडगेवार अस्पताल और अन्य सहित कई अस्पतालों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस मामले में दिल्ली दमकल विभाग ने बताया कि तलाशी अभियान जारी है।
पहले भी मिल चुकी हैं बम से उड़ाने की धमकी
वहीं दूसरी ओर रविवार यानी 12 मई को दिल्ली के 20 से अधिक अस्पतालों, आईजीआई एयरपोर्ट समेत उत्तर-रेलवे की सीपीआरओ बिल्डिंग को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। आरोपी ने सभी जगह ईमेल कर यहां बम रखा होने की खबर दी।
दिल्ली पुलिस ने दी थी जानकारी
इस मामले में दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि रविवार यानी 12 मई दोपहर करीब 3.04 मिनट पर दिल्ली के 20 अस्पतालों के अलावा आईजीआई और उत्तर रेलवे के सीपीआरओ दफ्तर को बम से उड़ाने का एक ईमेल मिला। यह धमकी भरा ईमेल courtgroup03@beeble.com से भेजा गया था। शुरुआत में संजय गांधी अस्पताल और बुराड़ी सरकारी अस्पताल प्रशासन ने ईमेल देखकर पुलिस सूचना दी थी। इससे पहले एक साथ दिल्ली में 200 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भी मिल चुकी है। Delhi Hospital Bomb Threat