धुंध से गायब हुई दिल्ली, दमघोंटू हवा में सांस लेना बनी चेतावनी
Delhi Air Pollution
दिल्ली
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 05:45 AM
दिल्ली
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 05:45 AM
Delhi Air Pollution : दिल्ली-एनसीआर में बीती रात धूल प्रदूषण ने अचानक गंभीर रूप ले लिया जिससे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा एक बार फिर से 'खराब' श्रेणी में पहुंच गई। कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 200 के पार चला गया है। प्रदूषण निगरानी केंद्रों की रिपोर्ट के अनुसार, PM10 और PM2.5 जैसे सूक्ष्म कणों की सांद्रता सामान्य से लगभग 20 गुना तक बढ़ गई है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक मानी जाती है।
प्रदूषण के कारण विजिबिलिटी में भारी गिरावट
इस बढ़ते धूल प्रदूषण की वजह से विजिबिलिटी (दृश्यता) में भी भारी गिरावट देखी गई। IGI एयरपोर्ट के पास पलाम क्षेत्र में रात 10 बजे से 11:30 बजे के बीच धूल भरी तेज हवाएं चलीं, जिनकी रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा थी। इससे विजिबिलिटी 4500 मीटर से घटकर मात्र 1200 मीटर रह गई। इसके बाद हवा की गति कम हो जाने से धूल वातावरण में बनी रही और दृश्यता 1200 से 1500 मीटर के बीच बनी हुई है।
विशेषज्ञों ने बीमारी से पीड़ित लोगों को दी खास चेतावनी
विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यह स्थिति सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए बेहद खतरनाक हो सकती है। साथ ही दृश्यता कम होने से सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि वे बाहर निकलते समय मास्क पहनें और जहां तक संभव हो घर के अंदर ही रहें।
दिल्लीवाले हो जाएं सावधान
हालांकि, मौसम विभाग ने थोड़ी राहत की खबर दी है। आज सुबह पालम क्षेत्र में पश्चिमी दिशा से 10 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने के कारण दृश्यता में थोड़ा सुधार हुआ है, जो 1300 मीटर से बढ़कर 1500 मीटर हो गई है। आने वाले दिनों में हवा की गुणवत्ता में धीरे-धीरे सुधार होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल, दिल्लीवासियों को सतर्क रहने और प्रदूषण से बचाव के सभी उपाय अपनाने की जरूरत है। Delhi Air Pollution