आतिशी को मिला चुनाव आयोग का नोटिस, BJP पर लगाए थे ये आरोप
Atishi Marlena
दिल्ली न्यूज़
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 11:39 PM
दिल्ली न्यूज़
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 11:39 PM
Atishi Marlena : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के बाद अब दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी मार्लेना की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हाल ही में दिल्ली सरकार की मंत्र आतिशी मार्लेना (Atishi Marlena) ने एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने बीजेपी जॉइन ना करने पर उनको मिलने वाली धमकी के बारे में बोला था। अब उनके लगाए गए आरोपों पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए आतिशी मार्लेना को नोटिस भेज दिया है। साथ ही भेजे गए नोटिस का जवाब आतिशी मार्लेना से सोमवार (8 अप्रैल) दोपहर 12 बजे तक देना होगा। साथ ही चुनाव आयोग ने कहा है कि नोटिस के हर पैरा का लिखित में जवाब दिया जाए।
भाजपा पर लगाया था ऑफर देने का आरोप
आपको बता दें इससे पहले भाजपा की ओर से भी आतिशी को एक नोटिस भेजा गया था और जिसमें उनसे पूछा गया था कि किसकी तरफ से पार्टी में आने का ऑफर मिला है, उसका खुलासा किया जाना चाहिए। साथ ही बीजेपी ने कहा था कि अगर सच सामने नहीं लाया जाता तो आतिशी के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया को अपनाया जाएगा। आपको बता दें कि तीन दिन पहले आतिशी सिंह ने बीजेपी जॉइन करने का ऑफर मिलने का आरोप लगाया था। आतिशी का कहना था कि उन्हें बीजेपी में शामिल होने का ऑफर भी मिला और धमकी भी। साथ ही उन्होंने दावा किया कि अगले 2 महीने में 'आप' के 4 नेताओं की गिरफ्तारी होने वाली है। आतिशी के मुताबिक, उनके बाद सौरभ भारद्वाज को गिरफ्तार किया जाएगा। फिर दुर्गेश पाठक और राघव चड्ढा भी अरेस्ट होंगे।
भाजपा ने भेजा लीगल नोटिस
जानकारी के अनुसार आतिशी मार्लेना की ओर से की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस के अगले दिन यानि 3 अप्रैल को ही भाजपा ने उन्हें लीगल नोटिस भेजा था। दिल्ली भाजपा के मीडिया विभाग की ओर से दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी पर मानहानि का आरोप लगाते हुए उन्हें नोटिस दिया गया है। नोटिस बीजेपी ने कहा कि आतिशी ने पार्टी कार्यकर्ताओ के मान को ठेस पंहुचाई है। पार्टी ने नोटिस में पूछा कि आखिर आपसे किसने संपर्क किया उसका कोई सबूत है तो जमा करवाइए। साथ ही नोटिस में यह भी पूछा गया है कि आपसे फोन पर संपर्क किया गया है या व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया गया? ये भी बताइए।