गार्डन गैलेरिया मॉल बना शराबियों का अड्डा, कंपनी के डायरेक्टर ने युवती की इज्जत से किया खिलवाड़
Noida News
दिल्ली
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 04:41 PM
दिल्ली
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 04:41 PM
Noida News : नोएडा का गार्डन गैलरिया मॉल (Garden Galleria Mall) नोएडा की सबसे खौफनाक जगह में से एक बनता दिख रहा है। आए दिन नोएडा के सेक्टर-38ए स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल में जरा-जरा सी बात को लेकर लफड़ा हो जाता है। ऐसे में नोएडा का गार्डन गैलेरिया मॉल एक बार फिर विवादों में घिर गया है। गार्डन गैलेरिया मॉल का इस बार विवादोंं में आने का कारण है एक कंपनी डायरेक्टर का ऑफिस पार्टी के दौरान एक युवती से अश्लील हरकत और छेड़छाड़ करना।
नशे में चूर कंपनी के डायरेक्टर ने की छेड़छाड़
जानकारी के मुताबिक बीते शनिवार को नोएडा के गार्डन गैलरिया मॉल (Garden Galleria Mall) के एक रेस्तरां में कंपनी के डायरेक्टर ने अपने कर्मचारियों के लिए एक पार्टी का आयोजन किया था। इस दौरान नशे में चूर कंपनी का डायरेक्टर एक युवती के साथ बदतमीजी करने लगा। युवती का आरोप है कि जब युवती ने उसकी इस हरकत का विरोध किया तो डायरेक्टर उसे कंपनी से निकालने की धमकी देते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की भी चेतावनी दी।
नोएडा पुलिस ने आरोपी को दबोचा
खबरों की मानें तो आरोपी की पहचान भूपेंद्र कुमार रमैया के रूप में की गई है। जो नोएडा के एक निजी कंपनी का डायरेक्टर है। भूपेंद्र द्वारा छेड़छाड़ किए जाने का मामला युवती ने सोमवार रात सेक्टर-39 थाने में दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी डायरेक्टर भूपेंद्र कुमार रमैया के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि मंगलवार को उसे अदालत में पेश कर जेल भेजा गया। Noida News