डिजिटल नीलामी का ऐलान, Delhi-NCR के बचे ठेकों पर फिर लगेगी बोली
Delhi NCR Liquor Shop
दिल्ली
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:53 PM
दिल्ली
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:53 PM
Delhi NCR Liquor Shop : दिल्ली-एनसीआर में बचे हुए शराब के ठेकों की नीलामी अब एक बार फिर होने जा रही है। आबकारी विभाग ने घोषणा की कि शुक्रवार को बची हुई लाइसेंसिंग के लिए ऑनलाइन बोली प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। अगर इस दिन सभी ठेके नहीं बिके तो विभाग ने इसके लिए 20 जून की तारीख तय कर दी हैं।
कोविड के कारण बिगड़ी व्यवस्था
पिछले कुछ वर्षों में कोविड के चलते शराब ठेकों की समय पर नीलामी नहीं हो सकी जिससे वित्तीय वर्ष की शुरुआत में बाधाएं आईं। इसी वजह से विभाग ने अब 21 महीने की अवधि के लिए नई नीलामी की योजना बनाई है ताकि अगला चक्र अप्रैल 2026 से नियमित रूप से शुरू हो सके। पूर्वी दिल्ली के आबकारी जोन में कुल 79 जोनों में से 53 की नीलामी पूरी हो चुकी है, जबकि 26 जोन अभी शेष हैं। पश्चिमी शाखा के 83 जोनों में से 65 जोन आवंटित हो चुके हैं जबकि 18 जोन की नीलामी बाकी है।
पूरी प्रक्रिया होगी ऑनलाइन
आबकारी विभाग के अनुसार, यह पूरी नीलामी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी जिससे व्यापारियों को पारदर्शी और आसान तरीके से भागीदारी का मौका मिलेगा। पूर्वी दिल्ली के आबकारी उपायुक्त अमित भाटिया ने बताया कि इससे बोली में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और बचे हुए ठेकों का जल्द आवंटन हो सकेगा।
स्टॉक जांच के बाद ठेके खोलने की प्रक्रिया तेज
जिन ठेकों का स्टॉक सफलतापूर्वक जांचा जा चुका है उन्होंने अपनी दुकानें खोलने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों में शेष ठेकों का स्टॉक भी जांचा जाएगा ताकि सभी दुकानों का संचालन जल्द से जल्द शुरू हो सके। आबकारी विभाग की योजना है कि इस 21 महीने की लाइसेंस अवधि के बाद अगला बोली चक्र अप्रैल से शुरू किया जाए। इससे न केवल राजस्व संग्रह बेहतर होगा, बल्कि योजनाओं का कार्यान्वयन और प्रशासनिक समन्वय भी और अधिक सुचारु रूप से हो पाएगा। Delhi NCR Liquor Shop