Animal Feed Price : पशु चारे की कीमत में वृद्धि के कारण दूध के मूल्य बढ़े
Animal Feed Price: Due to the increase in the price of animal feed, the price of milk increased
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:09 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:09 AM
Animal Feed Price : केंद्रीय मंत्री संजीव कुमार बालियान ने शुक्रवार को राज्यसभा में कहा कि पशु चारे की कीमत में वृद्धि होने के कारण देश में दूध के दाम बढ़े हैं।मत्स्य, पशुपालन और डेयरी राज्यमंत्री बालियान ने कहा कि डेयरी कंपनियां दूध की कीमतों का 75 प्रतिशत हिस्सा किसानों को देती हैं। उन्होंने कहा कि दूध की कीमतों को लेकर किसानों और उपभोक्ताओं के बीच संतुलन बनाने की जरूरत है।
Animal Feed Price :
बालियान ने प्रश्नकाल में पूरक सवालों के जवाब में कहा कि डेयरी क्षेत्र में आने के लिए किसानों को दूध पर अधिक लाभ प्राप्त करने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में चारे की कीमतों में वृद्धि हुई है, जिससे दूध के दाम भी बढ़े हैं और जैसे ही चारे की कीमत कम होगी, दूध के दाम भी कम हो जाएंगे।उल्लेखनीय है कि पिछले एक साल में दूध की कीमतों में कई बार बढ़ोतरी की गई है।उन्होंने एक अन्य प्रश्न के उत्तर में कहा कि मवेशियों में लम्पी त्वचा रोग (एलएसडी) के नियंत्रण के लिए हिसार स्थित ‘‘आईसीएआर’’ संस्थान द्वारा विकसित टीके का परीक्षण तीन निजी कंपनियां कर रही हैं।उन्होंने कहा कि परीक्षण चल रहा है और उम्मीद है कि परीक्षण के बाद टीके का जल्द ही उत्पादन शुरु हो जाएगा।