Gujrat News : सूरत हवाई अड्डे पर 25 करोड़ रुपये का सोना जब्त, चार गिरफ्तार
Gold worth Rs 25 crore seized at Surat airport, four arrested
क्राइम / अपराध
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 06:51 AM
क्राइम / अपराध
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 06:51 AM
सूरत (गुजरात)। गुजरात में सूरत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शारजाह से आ रहे तीन यात्रियों तथा एक अधिकारी के पास से 48.2 किलोग्राम सोना पकड़ा गया है। इसकी कीमत 25 करोड़ रुपये बताई जा रही है। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) द्वारा हाल में पकड़ी गयी सोने की यह सबसे बड़ी खेप में से एक है।
सटीक खुफिया जानकारी से मिली कामयाबी
डीआरआई ने बताया कि उसने चार लोगों को गिरफ्तार कर तस्करी के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एक बयान में कहा गया है कि सटीक खुफिया सूचना के आधार पर डीआरआई अधिकारियों ने एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान से सात जुलाई को शारजाह से सूरत अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे तीन यात्रियों को भारत में सोने की तस्करी के संदेह में पकड़ा। ये लोग सोने का पेस्ट बनाकर उसकी तस्करी कर रहे थे।
पकड़े गए लोगों में एक अधिकारी भी शामिल
डीआरआई ने उनके बैग में काले रंग की पांच बेल्ट में छिपाकर रखे 20 पैकेट से 43.5 किलोग्राम सोना जब्त किया। सोने को सूरत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तैनात अधिकारियों की मदद से भारत में तस्करी के लिए छिपाया गया था। डीआरआई ने बताया कि सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत तीनों यात्रियों के बयान दर्ज किए गए हैं। उन्हें तथा एक अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। डीआरआई ने यह भी संदेह जताया कि सूरत हवाई अड्डे पर एक संगठित तस्करी रैकेट चल रहा है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।
#gujratnews #ruratinternationalairport #gold