Job Update - ओएनजीसी में 10वीं, 12वीं पास के लिए निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन
करियर
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 04:30 PM
करियर
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 04:30 PM
ONGC Recruitment 2023- सरकारी नौकरी की तलाश में लगे 10वीं 12वीं पास युवाओं के लिए ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका। ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन में 2 हजार से भी अधिक रिक्त पदों पर भर्ती संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया गया है। भर्ती संबंधित नोटिफिकेशन ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन की ऑफिशियल वेबसाइट ongcindia.com पर जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
ONGC Recruitment 2023: जारी किए गए पदों का पूर्ण विवरण-
विभाग का नाम - ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC)
पद का नाम- अप्रेंटिस
कुल पदों की संख्या- 2500
शैक्षिक योग्यता-
जारी किए गए पदों पर आवेदन हेतु उम्मीदवार का किसी मान्यताप्राप्त बोर्ड से 10वीं/12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। उम्मीदवार के पास आईटीआई का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
आयु सीमा-
जारी किए गए पदों पर आवेदन हेतु उम्मीदवार की आयु 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए आयु सीमा में छूट सरकारी मानदंडों के अनुसार मिलेगी।
आवेदन संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां-
अधिसूचना जारी होने की तिथि- 1 सितंबर 2023
आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ होने की तिथि- 1 सितंबर 2023
आवेदन करने की आखिरी तिथि- 20 सितंबर 2023
चयन प्रक्रिया -
जारी किए के पदों पर चयन प्रक्रिया मेरिट सूची के आधार पर की जाएगी।
ONGC Recruitment 2023: कैसे करें आवेदन -
ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन में जारी किए गए अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन हेतु इच्छुक उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
ग्रेटर नोएडा/ नोएडाका नंबर 1 न्यूज़ पोर्टलदेश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें नीचे दिये गए सोशल मीडिया लिंक्स पर फॉलो करें और एक से एक बेहतरीन वीडियो देखने के लिए यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें और चेतना मंच से जुड़े रहें।Connect with us on:Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | Koo|YouTube