चंद दिनों में खुद-ब-खुद डिलीट हो जाएगा Video Call App, 22 साल बाद...
Skype Video Calling App
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:02 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:02 PM
Skype Video Calling App : अगर आप वीडियो कॉलिंग के लिए माइक्रोसॉफ्ट के Skype ऐप का इस्तेमाल रोजाना कर रहे हैं तो आपको ठहरने की जरूरत है, क्योंकि Skype Video Calling से जुड़ी यह खबर आपको चौका सकती है। हाल ही में Skype Video Calling से जुड़ी एक ताजा अपडेट सामने आई है कि माइक्रोसॉफ्ट इसे बहुत जल्द ही बंद कर सकती है।
बंद होगा 22 साल पुराना वीडियो कालिंग ऐप
बता दें कि, Skype Video Calling ऐप को लॉच हुए 22 साल हो गए हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने आज एक बड़ा फैसला लेते हुए अपने 22 साल पुराने वीडियो कालिंग ऐप को बंद करने का फैसला लिया है। आने वाले कुछ दिनों में यह सभी मोबाइल एप्लीकेशन से खुद-ब-खुद हट जाएगा। कंपनी इसे 5 मई को बंद कर देगी। हालांकि कंपनी द्वारा वीडियो कालिंग और अन्य कामों के लिए इसका विकल्प भी बताया है।
कंपनी ने बताया विकल्प
कंपनी ने इसके विकल्प के तौर पर Microsoft Team को बताया है। अब आपके पास स्काइप से Microsoft टीम में शिफ्ट करने का विकल्प मौजूद होगा। बता दें कि, जबसे कंपनी द्वारा जबसे इस एप्लीकेशन को लांच किया गया है तब से यह स्काइप इस्तेरमाल करने वाले यूजर्स को इसमें शिफ्ट करने की रिक्वेस्ट कर रही है।
मिलेंगे ज्यादा फीचर
कंपनी की मानें तो माइक्रोसॉफ्ट टीम में वो सभी फीचर्स मिलेंगे जो स्काइप में मिलती है। इसके अलावा इसमें उससे ज्यादा फीचर्स भी उपलब्ध होंगे जो स्काइप में उपलब्ध नहीं हैं। साल 2003 में स्काइप को लांच किया गया था बाद में इसे साल 2011 में माइक्रोसॉफ्ट द्वारा खरीद लिया गया था। कुछ समय बाद कंपनी ने Skype से बहुत सारे फीचर्स हटा दिए थे। इसके बावजूद यह Skype वर्षो तक वीडियो कॉलिंग के लिए एक प्रमुख ऐप रहा। कंपनी द्वारा लगातार Skype को अपडेट भी किया जा रहा है और अब कंपनी ने 22 साल बाद Skype को बंद करने का फैसला किया है।