शेयर मर्किट में बड़ा भूचाल, निवेशकों के डूबे 7 लाख करोड
Stock Market Crash
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 08:03 PM
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 08:03 PM
Stock Market Crash : शेयर मार्किट में आज के दिन हाहाकार मच गया, जब निफ्टी में 345 अंकों की भारी गिरावट देखी गई। जिसके बाद वह 22,000 के नीचे आ गया। वहीं बात करें सेंसेक्स की तो वह 1062 अंकों पर टूटकर 72,404 के लेवल पर आकर बंद हो गया। आपको बता दें ये इस हफ्ते की सबसे बड़ी गिरावट है। पिछले 5 कारोबरी दिनों में सेंसेक्स 75 हजार से गिरकर सीधा 72 हजार के पास पहुंच चुका है। जबकि निफ्टी 22,750 से गिरकर 21,957 पर बंद हुई है।
9 मई को BSE लिस्टेड टॉप 30 शेयरों में से कुल 25 शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। इस दौरान केवल 5 शेयरों में ही उछाल रहा। इसमें टाटा मोटर्स के शेयर में करीब 2 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.48 प्रतिशत, SBI Share में 1.27 फीसदी और इंफोसिस, HCL में मामूली बढ़ोतरी देखी गई। वहीं नुकसान कराने वाले 25 शेयरों में सबसे बड़ी गिरावट L&T के स्टॉक में 5.56 फीसदी की हुई है। इसके बाद एशियन पेंट्स, JSW Steel, ITC, बजाज फाइनेंस और इंडसइंड बैंक के शेयरों में 5 फीसदी तक की गिरावट आई है।
ये थी गिरावट की वजह
जानकारी के अनुसार शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में थोड़ी गिरावट देखी जा रही थी। लेकिन फिर अचानक से ही तगड़ी मुनाफावसूली के चलते बिकवाली हावी हो गई और देखते ही देखते मार्केट में बड़ी गिरावट आई। इसके अलावा आजके दिन गिरावट की एक बड़ी वजह, बुधवार को विदेशी निवेशकों की ओर से कुल 6,669.10 करोड़ रुपये के शेयर बेचना भी शामिल रहा। पांच कारोबारी दिनों में FII ने कुल 15,863 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची है। इसके अलावा, कुछ कंपनियों के खराब नतीजे के चलते भी शेयर बाजार में गिरावट आई है। वहीं आज निफ्टी की एक्सपाइरी भी रही।
इन शेयरों में दिखी भारी गिरावट
आज एलएंडटी के शेयर में करीबन 6 फीसदी गिरकर 3,275 रुपये पर पहुंच गए। इसके अलावा, पावर फाइनेंस में 5 फीसदी, बीपीसीएल में करीब 5 फीसदी, पिरामिल एंटरप्राइजेज करीब 9 फीसदी, NHPC 5.26 प्रतिशत और मणप्पुरम फाइनेंस के शेयर में 8 फीसदी की गिरावट देखी गई है।
करोडों का हुआ नुकसान
शेयर बाजार में गुरुवार के दिन निवेशकों के 7.3 लाख करोड़ रुपये खाक हो गए। क्योंकि गुरुवार को BSE लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 7.3 लाख करोड़ रुपये घटकर 393.73 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो एक दिन पहले 400 लाख करोड़ रुपये के मार्क पर था।