शेयर बाजार में बड़ा भूचाल, निवेशकों के डूबे 10 लाख करोड़ रुपये
Share Market
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 05:02 AM
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 05:02 AM
Share Market : शेयर बाजार के लिए हफ्ते का पहला दिन सोमवार काला साबित हुआ है। शेयर मार्केट में बीते सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को बड़ी गिरावट आई थी और तमाम बड़ी कंपनियों के शेयर ताश के पत्तों की तरह बिखर गए थे। अमेरिका में मंदी की आहट से इसका सीधा असर भारतीय बाजार पर भी दिखाई दिया था।
शेयर बाजार में मचा कोहराम
अब सप्ताह का पहला कारोबारी दिन सोमवार भी ‘ब्लैक मंडे’ नजर आ रहा है। जहां प्री-ओपन में सेंसेक्स और निफ्टी भरभराकर टूटे हैं, तो वहीं बाजार खुलने के साथ ही Sense&-Nifty धड़ाम हो गए। बीएसई का सेंसेक्स 80,000 के नीचे ओपन हुआ। शेयर बाजार में आए भूचाल के चलते निवेशकों का कुछ ही मिनटों में 10 लाख करोड़ रूपया डूब गया है।
सोमवार को शेयर बाजार खुलते ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स अपने पिछले बंद की तुलना में बुरी तरह से टूटकर 1200 अंक की गिरावट के साथ 79,700.77 पर ओपन हुआ, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी-50 ने भी 424 अंक की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया। इससे पहले बीते शुक्रवार को भारतीय शेयर मार्केट में सुनामी जैसा नजारा देखने को मिला था। BSE Sense& 885.60 अंक या 1.08 प्रतिशत गिरकर 80,981.95 अंक पर बंद हुआ था। जबकि Nifty 50 की बात करें तो यह 293.20 अंक टूटकर 24,717.70 लेवल पर बंद हुआ था। शेयर बाजार में आई गिरावट के पीछे 3 प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं। पहला इजरायल और ईरान के बीच छाया युद्ध के बादल,दूसरा बैंक आफ जापान द्वारा ब्याजदरों को बढ़ाया जाना और तीसरा अमेरिका में मंदी की आहट बताया जा रहा है। Share Market
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।