गिरावट के बाद इस डिफेंस स्टॉक में दिखी तेजी, 73 से 917 रुपये पर पहुंचा
Share Market
भारत
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 11:47 PM
भारत
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 11:47 PM
Share Market : गुरुवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर मार्किट में एक स्टॉक शुक्रवार के दिन शानदार तेजी में दिखा है। डिफेंल कंपनी के इस शेयर ने केवल तीन ही सालों में 1143% का रिटर्न अपने निवेशकों को दिया है। दरअसल एरोस्पेस और डिफेंस के स्टॉक 7 मई 2021 को सिर्फ 73.25 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे, लेकिन आज इसके शेयर 917 रुपये पर पहुंच चुके हैं। हालांकि अभी भी ये स्टॉक अपने रिकॉर्ड हाई 1130 रुपये से 19 फीसदी डॉउन है।
किस कंपनी का है ये स्टॉक
आपको बता दें हम जिस स्टॉक की बात कर रहे हैं वो ड्रोन बनाने वाली कंपनी Zen Technologies Ltd के स्टॉक है। जिसके शेयरों में 3 मई से लगातार लोअर सर्किट लग रहा था। इस कंपनी का स्टॉक कल 1088 रुपए पर थे जो कल गिरकर 889 पहुंच गया। हालांकि शुक्रवार को इस कंपनी के स्टॉक में अपर सर्किट लगा है। शुक्रवार को इस कंपनी के शेयर 5 फीसदी चढ़कर 934.15 रुपए पर कारोबार कर रहे हैं। जेन टेक्नोलॉजी लिमिटेड के शेयरों के सफर की बात करें तो पिछले 52 सप्ताह में इस कंपनी का हाई लेवल 1,130 रुपये प्रति शेयर, जबकि 52 सप्ताह का निचला स्तर 297 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 7791.74 करोड़ रुपये है।
1 साल में 198% की उछाल
जेन टेक्नोलॉजी के स्टॉक ने पिछले एक साल में कुल 198% की उछाल दर्ज की है। वहीं इस साल की शुरुआत से इसने 16 फीसदी का रिटर्न दिया है। पिछले तीन साल में इस स्टॉक ने 1,143 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इसका मतलब ये है कि अगर किसी ने इस स्टॉक में 1 लाख रुपये 3 साल पहले लगाया होता तो आज उसके पास 12.43 लाख रुपये होते।
Share Market
क्या करती है कंपनी?
जेन टेक्नोलॉजीज दुनिया भर में रक्षा और सुरक्षा बलों के ट्रेनिंग के लिए अत्याधुनिक चीजों को डिजाइन और निर्माण करती है। कंपनी का मुख्यालय हैदराबाद में स्थित है और इसके कार्यालय भारत और अमेरिका में हैं। जेन टेक्नोलॉजीज पर्सनल और ग्रुप ट्रेनिंग क्षमताओं का समर्थन करने के लिए 40 से अधिक विभिन्न लाइव फायर, लाइव इंस्ट्रुमेंटेड, वर्चुअल और क्रिएटिव ट्रेनिंग सिस्टम का निर्माण करती है।