1 जुलाई से बदल जाएगा क्रेडिट कार्ड से बिल पेमेंट का तरीका, जानें डिटेल्स
RBI New Rule
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:24 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:24 PM
RBI New Rule : जो लोग क्रेडिट कार्ड का यूज करते है यह खबर उनके काम की है। क्योंकि RBI ने क्रेडिट कार्ड से बिल पेमेंट को लेकर कुछ नियम लागू किए है। दरअसल जून का महीना खत्म होने वाला और जुलाई शुरू होते ही क्रेडिट कार्ड के नियम में बदलाव हो जाएगा। इसलिए अगर आप भी क्रेडिट कार्ड के जरिए बिल पेमेंट करते हो तो 1 जुलाई से थोड़ा सर्तक रहे।
RBI New Rule
बता दें RBI के नए नियम का मकसद पेमेंट के प्रोसेस को सुव्यवस्थित करना और इसकी सुरक्षा बढ़ाना है। कुछ प्लेटफॉर्म के जरिये क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट में मुश्किल हो सकती है। इनमें क्रेड, फोनपे, बिलडेस्क जैसे कुछ प्रमुख फिनटेक शामिल हैं।
RBI के नियम होंगे लागू
आपको बता दे कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया(RBI) ने निर्देश दिए हैं कि 30 जून के बाद सभी क्रेडिट कार्ड पेमेंट भारत बिल पेमेंट सिस्टम के जरिए से प्रोसेस होनी चाहिए। रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक ने बीबीपीएस एक्टिवेट नहीं किया है। क्योंकि इन बैंकों ने अभी तक निर्देशों का पालन भी नहीं किया है। इसके लिए सिर्फ 8 बैंकों ने ही बीबीपीएस पर बिल पेमेंट एक्टिव किया है। इसलिए जो लोग बिल पेमेंट करते है इस बात का खास ख्याल रखे।
क्या है BBPS?
बता दें भारत बिल पेमेंट सिस्टम बिल पेमेंट का इंटीग्रेटेड सिस्टम है, जो ग्राहकों को ऑनलाइन बिल पेमेंट की सुविधा देता है। यह बिल पेमेंट के लिए एक इंटरऑपरेबल प्लेटफॉर्म भी माना जाता है। यह सिस्टम नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी एनपीसीआई के अंडर काम करता है। UPI और RuPay की तरह BBPS को भी नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने बनाया है। RBI New Rule