Petrol-Diesel Price: जारी हुई पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमत, तुरंत करें चेक
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:30 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:30 AM
Petrol-Diesel Price: क्रूड ऑयल की कीमतों (Crude Oil Price) में लगातार तेजी हो रही है. आज भी कच्चे तेल का बढ़ रहा है. अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.25 डॉलर बढ़कर 86.49 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड होना शुरू हो गया है. वहीं WTI क्रूड 02.3 डॉलर की बढ़त के साथ 83.05 डॉलर प्रति बैरल पर मिल रहा है. इस बीच तेल कंपनियों ने भी पेट्रोल-डीजल का नया रेट जारी हुआ है. हालांकि आज यानी सोमवार को भी पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं किया है. तेल कंपनियों ने 7 अगस्त 2023 को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई है. आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव मई 2022 में हुआ था. इसके बाद से दाम स्थिर है.
आज सोमवार को देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल 96.72 रुपये (Petrol-Diesel Price) और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर बिकना शुरू हो गया है. मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर मिल रही है. इसके अलावा चेन्नई में पेट्रोल का भाव 102.63 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल का भाव 94.24 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, कोलकाता में सोमवार को पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
Job Update – बैंक में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 3 हजार से अधिक पदों पर निकली रिक्तियां
अन्य शहरों में कीमतें
नोएडा में सोमवार को पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. गुरुग्राम में पेट्रोल 97.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर पर उपलब्ध है. इसके अलावा चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है. वहीं, लखनऊ में पेट्रोल का भाव 96.57 रुपये और डीजल की कीमत 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गई है.
पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट करते हैं. पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता किया जा सकता है.