Meesho नहीं इस ऐप से सस्ते में करें शॉपिंग, भारत में हुआ लॉन्च
Amazon Bazaar Lunch
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:20 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:20 PM
Amazon Bazaar Lunch : अगर आपको ऑनलाइन सस्ती शॉपिंग करना है तो आपके दिमाग में सबसे पहला नाम Meesho का आता है। लेकिन अब इसे टक्कर देने के लिए Amazon ने भी अपना जुगाड़ निकाल लिया है। दरअसल अब Amazon ने भारत में Amazon Bazaar को लॉन्च किया है। इस प्लेटफॉर्म से आप अफोर्डेबल आइटम और नॉन ब्रांडेड आइटम को खरीद पाएंगे। ऐसा अबतक सिर्फ Meesho करता है, अब मैदान में Amazon का Amazon Bazaar भी उतर गया है। आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं।
Amazon के नए ऐप में क्या है खास?
आपको बता दें कि Amazon पर तो आप ज्यादतर ब्रांड वाले प्रोडेक्ट को खरीद सकते हो, लेकिन Amazon Bazaar में आप Meesho कि तरह बिना ब्रांड वाला सस्ते दाम और अच्छा खरीद सकते हो। Amazon Bazaar में आपको कपड़े, बैग, होम एप्लाइसेंस, सस्ते गैजेट आदि मिल जाएंगे। जिस तरह Meesho, Flipkart और Reliance के Ajio में मिलते है कम प्राइस में। Amazon Bazaar प्लेटफॉर्म लाइव हो चुका है।
Amazon Bazaar में क्या है खास
मिली जानकारी के अनुसार Amazon Bazaar पर नॉन ब्रांडेड कपड़े, होम एप्लाइंसेंस और अन्य लाइफ स्टाइल प्रोडक्ट रखा जाएगा, जो आपको काफी कम कीमत पर मिल जाएंगे। वैसे अभी इस सेगमेंट में Meesho की मजबूत पकड़ है और Amazon मीशू को पछाड़कर इस सेगमेंट की किंग बनने का प्लान बना रही है। Meesho ने कुछ ही समय में एक बड़ा यूजरबेस भी तैयार कर लिया है।
Amazon Bazaar Lunch
यहां मिलेगा कई कैटेगरी का सस्ता सामान
दऱअसल एक महीने पहले इस प्लेटफॉर्म की जानकारी मिली थी। जहां बताया गया था कि यह वर्टिकल नॉन ब्रांडेड आइटम के लिए तैयार किया है। इस प्लेटफॉर्म पर कपड़े, हैंडबैग, जूते, ट्रेडिशनल और वेस्टर्न ड्रेस को लिस्टेड किया जाएगा। साथ ही यहां डेकोरेशन का भी सामान भी लिस्टेड होगा। Amazon Bazaar Lunch