Latest IPO आ रहे हैं नए आईपीओ, निवेशकों के लिए सुनहरा मौका
Latest IPO
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:46 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:46 PM
Latest IPO : शेयर बाजार में निवेश करने वाले अच्छी कंपनियों के आईपीओ पर पैनी नजर रखते हैं । जो लोग आईपीओ में निवेश करने में दिलचस्पी रखते हैं उनके लिए अच्छी खबर है । इस हफ्ते उन्हें 2 बड़े आईपीओ में निवेश करने का मौका मिलेगा।
इस हफ्ते आएगें 2 बड़े IPO
नए लांच होने वाले आईपीओ
इस हफ्ते में बोर्ड सेगमेंट में एलाइड ब्लेंडर्स और डिस्टिलर्स (Allied Blenders and Distillers IPO) और व्रज आयरन एंड स्टील (Vraj Iron and Steel IPO ) के आईपीओ खुलेंगे। नए आईपीओ के अलावा बाजार में 11 लिस्टिंग भी होंगी जिनमें स्टेनली लाइफस्टाइल (Stanley Lifestyles) DEE Development Engineers IPO और Akme Fintrade India Ltd IPO शामिल है। एलाइड ब्लेंडर डिस्टलर्स ने अपने 15 00 करोड रुपए के आईपीओ के लिए 267 से 281 रुपए प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है जो 25 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस आईपीओ की शुरुआती शेयर बिक्री 27 जून को बंद होगी। मुंबई स्थित कंपनी के आईपीओ में 1000 करोड रुपए के नए इक्विटी इशू और प्रमोटर्स द्वारा 5500 करोड़ का ऑफर फॉर सेेल ( OFS ) शामिल है। OFS के हिस्से के रूप में बीना किशोर छाबड़िया ,जितेंद्र हेेमदेव और निशा किशोर छाबड़िया शेयर बेचेंगे। इस आईपीओ द्वारा जुटाए जाने वाली रकम का इस्तेमाल लोन के भुगतान के लिए किया जाएगा । इसके अलावा एक हिस्सा सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा ।
Latest IPO
दूसरी कंपनी है व्रज आयरन एंड स्टील (Vraj Iron and Steel) जिसका सब्सक्रिप्शन 26 जून को खुलेगा और 28 जून को बंद होगा। इस कंपनी में 195 से 207 रुपए इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड रखा है। कंपनी ने बिलासपुर प्लांट में परियोजना के विस्तार के लिए अपनी कैपिटल एक्सपेंडिचर की जरूरत को पूरा करने के लिए नेट इनकम का उपयोग करने का प्रस्ताव दिया है जो अनुमानित 64.50 करोड़ है। शेष राशि सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्य के लिए है। आपको बता दें कि आईपीओ के लिहाज से साल 2023 निवेशकों के लिए शानदार रहा था। 2023 में कुल 57 आईपीओ जारी हुए थे जिनमें निवेशको ने पैसा लगाकर अच्छा मुनाफा कमाया था। उम्मीद है इस साल भी निवेशकों को कई अच्छे आईपीओ में निवेश करने का मौका मिलेगा।
Disclaimer : शेयर मार्केट में किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की सलाह जरूर लें।