आम आदमी को बड़ा झटका, 16 महीने में थोक महंगाई ने छुआ आसमान
Inflation Hike
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:39 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:39 PM
Inflation Hike : देश की आम जनता को बढ़ती महंगाई के कारण बड़ा झटका लगा है। दरअसल जून महीने के लिए थोक महंगाई दर का आंकड़ा जारी हुआ है। जून के महीने में खान-पीने की चीजें महंगी होने की वजह से थोक महंगाई दर 16 महीने में सबसे तेजी से बढ़ी है। थोक महंगाई दर पिछले महीने में 3 फीसदी के पार निकलकर 3.36 फीसदी पहुंच गई है। वहीं इससे पहले महीने में ये 2.61 फीसदी थी।
Inflation Hike
खाद्य महंगाई दर में आई बढ़त
एक रिपोर्ट के मुताबिक खाने-पीने के सामान की दर मुख्य रूप से बढ़ी है। जिसका असर थोक महंगाई दर पर आया है। जून में खाद्य मंहगाई दर बढ़कर 8.68 फीसदी पर आई है, जो कि मई में 7.40 फीसदी पर थी।
ये है महंगाई बढ़ने का कारण
दरअसल जून में महंगाई दर बढ़ने का सबसे बड़ा कारण खाद्य महंगाई दर और प्राइमरी आर्टिकल्स की महंगाई का बढ़ना है। मैन्यूफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की महंगाई दर जो एक फीसदी से कम थी इस बार करीब डेढ़ फीसदी हो गई है। खाने-पीने के सामान की दर मुख्य रूप से बढ़ी है जिसका असर थोक महंगाई दर पर पड़ा है। जून में खाद्य मंहगाई दर बढ़कर 8.68 फीसदी पर आई है जो कि मई में 7.40 फीसदी पर थी। Inflation Hike