चांदी ने पकड़ी रफ्तार, इस वजह से हो सकती है एक लाख के पार!
Increased Prices of Silver
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:16 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:16 AM
Increased Prices of Silver : देश में चांदी की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है, ऐसे में चांदी की कीमत 90 हजार रुपये के लेवल से पार चली गई है। कहा जा रहा है आने वाले समय में चांदी की कीमत में और बढ़त होने के असार है। क्योंकि इस साल चांदी की घरेलू कीमत में 22 फीसदी से ज्यादा का इजाफा देखने को मिल चुका है। जो गोल्ड के मुकाबले काफी ज्यादा है। बीते एक हफ्ते में चांदी की कीमत में 7 फीसदी से ज्यादा तेजी देखने को मिल गई है। इसके अलावा मई के महीने में यह आकड़ा 12 फीसदी से ऊपर पहुंच गया है।
एक लाख जा सकते हैं दाम
आपको बता दें कि कोटक सिक्योरिटीज में कमोडिटी रिसर्च के सीनियर मैनेजर कायनात चैनवाला ने मीडिया रिपोर्ट में कहा कि चांदी एक इंडस्ट्रीयल मेटल है। इसे बेस मेटल्स में तेजी आने का फायदा हो सकता है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि चांदी का इंडस्ट्रीयल इस्तेमाल ज्यादा होने से कीमतों में और इजाफा हो सकता है। ऐसे में अगले तीन महीने में चांदी के दाम 75 हजार रुपए से लेकर 92 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के बीच रह सकते हैं। वहीं दूसरी ओर मोतीलाल ओसवाल जैसे ब्रोकरेज को लगता है कि चांदी के दाम 1 लाख रुपए की नई ऊंचाई पर पहुंच सकते हैं। पिछले 15 दिनों में ही एमसीएक्स पर चांदी की कीमतों में 7,000 रुपए प्रति किलोग्राम से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है।
Increased Prices of Silver
सोलर पैनल में बढ़ रहा निवेश
मिली जानकारी के अनुसार अमेरिका में सॉफ्ट लैंडिंग की संभावनाओं और क्लीन एनर्जी सेक्टर के आगे बढ़ने का मतलब आने वाले महीनों में सोने की तुलना में चांदी की कीमतों में अधिक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (आईईए) की एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोलर पीवी मैन्युफैक्चरिंग में ग्लोबल इंवेस्टमेंट, जो चांदी की डिमांड का प्रमुख ड्राइवर है, पिछले साल दोगुना से अधिक होकर लगभग 80 बिलियन डॉलर हो गया, जो क्लीन टेक मैन्युफैक्चरिंग में ग्लोबल इंवेस्टमेंट का लगभग 40 फीसदी है। Increased Prices of Silver