Gold Rate Today : सोना हुआ सत्तर हज़ार के पार अभी और बढ़ेगा रेट
Gold Rate Today
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:31 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:31 PM
Gold Rate Today : भारतीय बाज़ार में सोने की कीमत ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पहली बार सोना 70000 के पार चला गया है । एक दिन में सोने की कीमत 850 रुपए बढ़ गई है । 2024 में सोने की कीमतों में बेतहाशा इजाफा देखा गया है। 4 अप्रैल को सराफा बाजार में सोने ने सबको पीछे छोड़ दिया और अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बना लिया। भारतीय सर्राफा बाजार के इतिहास में पहली बार सोना 70000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया।
सोने ने तोड़े सभी रेकॉर्ड
इस दौरान गोल्ड में 850 रुपए का उछाल देखा गया आज भी सोने की कीमत 71000 के पार चल रही है। आज सोने का दाम 71 हज़ार 535 रुपये पहुँच चुका है । एचडीएफसी सिक्योरिटी के मुताबिक ग्लोबल बाजार में सोने की ताबड़तोड़ खरीदारी की वजह से इसकी कीमत गुरुवार सुबह को ही 2,301 डॉलर प्रति ओंस पहुंच गई थी और इसका असर अब घरेलू बाजार में भी दिखने लगा है।
Gold Rate Today : आज सोने का दाम 71 हज़ार 535 रुपये
राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 850 रुपए की उछाल के साथ 70,500 प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था और आज शुक्रवार के दिन भी सोने ने लगातार यह उड़ान बरकरार रखी है। आज सोने का भाव 71 हज़ार 535 प्रति ग्राम पहुंच गया है। सोने में निवेश करने वाले खुश है । इसीलिए कहते हैं सोना है सदा के लिए ।