Gold Rate : मार्केट मे फिर सोने चांदी की कीमत छू रही आसमान, वायदा बाजार में चांदी की कीमत भी चढ़ी
Gold Rate
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:55 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:55 AM
Gold Rate : वायदा बाजार में आज सोने एवं चांदी की कीमत (Gold and Silver Price) में बढ़त देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अगस्त 2023 में डिलीवरी वाले सोने (Gold) में 174 रुपये यानी 0.29 फीसदी की तेजी के साथ 59,964 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार हो रहा था। इससे पिछले सत्र में अगस्त कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का रेट (Gold Rate) 59,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर रहा था।
कॉन्ट्रैक्ट वाले गोल्ड
MCX पर अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट वाले गोल्ड में 173 रुपये यानी 0.29 फीसदी की तेजी के साथ 60,327 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार हो रहा था। इससे पिछले सत्र में अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का रेट (Gold Price) 60,154 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।
डिलीवरी वाली चांदी
MCX पर सितंबर 2023 में डिलीवरी वाली चांदी में 139 रुपये यानी 0.18 फीसदी की तेजी के साथ 76,548 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार हो रहा था। इससे पिछले सत्र में सितंबर कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत (Silver Rate) 76,409 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दिसंबर 2023 में डिलीवरी वाली चांदी में 194 रुपये यानी 0.25 फीसदी की तेजी के साथ 78,056 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार हो रहा था। इससे पिछले सत्र में दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 77,862 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थीं
वैश्विक बाजार में सोने की कीमत
कॉमेक्स पर दिसंबर 2023 में डिलीवरी वाले गोल्ड में 0.33 फीसदी के उछाल के साथ 2,026.30 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार हो रहा था. इसी तरह स्पॉट मार्केट में सोने में 0.40 फीसदी की तेजी के साथ 1,984.49 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेडिंग हो रही थी.
कॉमेक्स पर सितंबर 2023 में डिलीवरी वाली चांदी में 0.17 फीसदी उछाल के साथ 25.43 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेडिंग हो रही थी. इसी तरह स्पॉट मार्केट में चांदी में 0.27 फीसदी की तेजी के साथ 25.21 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेडिंग हो रही थी.