तेजी से कम होने लगे सोने के भाव, जानें लेटेस्ट रेट?
Gold-Silver Rates
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:00 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:00 PM
Gold-Silver Rates : शादी का सीजन चल रहा है, ऐसे में ज्वैलरी खरीदारों के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल लगातार सोने के भाव बढ़ने के बाद अब कम होने लगे है। पिछले कुछ दिनों में सोने के दाम में तेजी से गिरावट आई है। 10 ग्राम गोल्ड के रेट (Gold Rate) 10 दिनों में करीब 2,500 रुपये कम हो गए है। शुक्रवार को MCX पर सोना के दाम में गिरावट देखी गई, लेकिन चांदी के दाम में 6 रुपये प्रति किलो की तेजी हुई है। अब एमसीएक्स पर चांदी के दाम (Silver Rate) 82,500 रुपये हैं।
कितना सस्ता हुआ सोना?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि MCX पर सोने चांदी के दाम में पिछले 10 दिनों के दौरान बड़ी गिरावट आई है। 16 अप्रैल को गोल्ड का रेट करीब 74 हजार प्रति 10 ग्राम पहुंच गया था, लेकिन उसके बाद से लगातार सोने के दाम में गिरावट देखने को मिली है। सोना अब 71486 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ चुका है। ऐसे में गोल्ड के रेट करीब 2,500 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है। यह 5 जून वायदा के लिए सोने का दाम है।
Gold-Silver Rates
इतनी सस्ती हो गई चांदी
इसी तरह, सिल्वर के दाम में भी कमी देखने को मिली है, 16 अप्रैल 2024 को जून वायदा के लिए चांदी के दाम 85000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा था, जबकि आज एमसीएक्स पर गोल्ड 82 हजार 500 रुपये प्रति किलो के भाव पर आ चुका है। ऐसे में चांदी के दाम भी करीब 2500 रुपये प्रति किलो कम हुआ है।
क्यों घट रहे गोल्ड रेट?
पिछले दिनों इजरायज-ईरान के बीच युद्ध बढ़ने की आशंका के कारण पीली धातू की कीमत तेजी हो गई थी और 74 हजार के करीब पहुंच गए थे, लेकिन जैसे युद्ध की आशंकाएं कम होने लगी। इसके दाम में लगातर गिरावट शुरू हो गई। वहीं अमेरिकी फेड रिजर्व की दरों में कटौती की उम्मीद समाप्त होने से भी गोल्ड के दाम कम हो रहे हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि गोल्ड के दाम 70 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच सकता है। Gold-Silver Rates
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।