सिंघम अगेन का पहला गाना हुआ रिलीज, फैंस की बढ़ी Excitement
Singham Again New Song
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:27 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:27 PM
Singham Again : रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस ‘सिंघम अगेन’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ किया गया था जिसे दर्शको का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला रहा है। वहीं मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ाते हुए आज ‘सिंघम अगेन’ का पहला गाना भी रिलीज कर दिया है।
पहला गाना ‘जय बजरंगबली’ हुआ रिलीज
बता दे कि ‘सिंघम अगेन’ का रिलीज से पहले ही काफी बज बना हुआ है। इसके ट्रेलर को दर्शकों ने इतना पसंद किया है कि रिलीज के केवल 24 घंटों में इसे 138 मिलियन बार देखा गया। अब, मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना ‘जय बजरंगबली’ आज ही रीलिज कर दिया है। हनुमान चालीसा से इंस्पायर ये पावरफुल ट्रैक त्योहारी सीज़न के लिए एकदम सही साउंडट्रैक है। गाने के स्प्रिचुअल एसेंस और हाई एनर्जी साउंड को देखते हुए लग रहा है कि ये भी धमाल मचा देगा।
इन सिंगर्स ने गाया गाना
फिल्म सिंघम अगेन के पहले ट्रैक ‘जय बजरंगबली’ में कई टैलेंटेड सिंगर्स ने अपनी आवाज दी है। इनमें श्रीकृष्ण, करीमुल्लाह, अरुण कौंडिन्य, चैतू सत्संगी, श्री साई चरण, सुधांशु, रितेश जी राव, सात्विक जी राव, पृथ्वी चंद्रा, लक्ष्मी नायडू, अद्वितेय, श्रुति रंजनी, प्रणति, ऐश्वर्या दारुरी , साहिथी चागंती, मनीषा पंडरंकी, श्रुतिका, लक्ष्मी मेघना, नादप्रिया, और वाग्देवी शामिल हैं। थमन एस के एनर्जेटिक क्रिएशन और फेमस लिरिसिस्ट स्वानंद किरकिरे के पावरफुल लिरिक्स के साथ, ये सॉन्ग एड्रेनालाईन-पंपिंग वाइब के साथ मन में भक्ति जगा देता है, जो फिल्म के हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन्स के लिए पूरी तरह से टोन सेट करता है। गाने को अब सारेगामा म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। Singham Again
फिल्म की स्टार कास्ट और रिलीज डेट
सिंघम अगेन में अजय देवगन, करीना कपूर, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, अक्षय कुमार और दीपिका पादुकोण सहित कई कलाकार दमदार रोल प्ले करते हुए नजर आएंगे। ये फिल्म सिनेमाघरों में दिवाली के मौके पर यानी 1 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म के बज को देखते हुए लग रहा है कि ये बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड ब्रेक कर देगी।