सलमान की शूटिंग पर ड्रामा, फैन की धमकी- 'बिश्नोई को बुलाऊं क्या'?
Salman Khan
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:57 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:57 AM
Salman Khan : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को लेकर एक और विवादित घटना सामने आई है। मुंबई के जोन-5 स्थित शूटिंग साइट पर एक व्यक्ति ने अवैध रूप से प्रवेश किया। जब क्रू सदस्यों ने उसे रोका और पूछताछ की, तो उसने कहा, "बिश्नोई को बोलूं क्या?" यह सुनकर सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत उसे पकड़कर शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन को सौंप दिया।
घटना का विवरण
घटना के वक्त सलमान खान शूटिंग में व्यस्त थे। सूत्रों के अनुसार, संदिग्ध ने शूटिंग साइट में घुसने का प्रयास किया, लेकिन सुरक्षा कर्मचारियों ने उसे रोक दिया। संदिग्ध ने गुस्से में लॉरेंस बिश्नोई का नाम लिया, जिससे पूरी टीम सतर्क हो गई। पुलिस के अनुसार, व्यक्ति सलमान खान का फैन बताया जा रहा है, जो शूटिंग देखने की कोशिश कर रहा था। लेकिन जब उसे अंदर आने से रोका गया और धक्का-मुक्की हुई, तो उसने यह विवादित बयान दे दिया। फिलहाल पुलिस संदिग्ध से पूछताछ कर रही है।
सलमान को पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां
यह पहली बार नहीं है जब सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी धमकियों का सामना करना पड़ा है। हाल ही में, सलमान को धमकी दी गई थी कि यदि उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई के मंदिर में माफी नहीं मांगी या फिर 5 करोड़ रुपये नहीं दिए, तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। इस मामले में आरोपी को कर्नाटक से गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान भीकाराम जलाराम बिश्नोई के रूप में हुई।
गोलीबारी की घटना
कुछ समय पहले सलमान के बांद्रा स्थित घर के बाहर गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसमें भी लॉरेंस गैंग का नाम सामने आया। 1998 के काले हिरण शिकार मामले से सलमान और लॉरेंस बिश्नोई के बीच विवाद की शुरुआत हुई थी। इसके बाद से बिश्नोई गैंग ने सलमान को निशाने पर रखा है। Salman Khan