खतरनाक ड्रग स्मग्लर पुष्पा-2 का शो देखते पकड़ा गया, जानें कैसे
Pushpa-2
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:55 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:55 PM
Pushpa-2 : महाराष्ट्र के नागपुर शहर में लोगों ने फिल्मी सीन को हकीकत में बदलते हुए अपने सामने देखा। जहां एक मल्टीप्लेक्स में अल्लू अर्जुन के फिल्म 'पुष्पा 2' के शो के दौरान थिएटर से उसका शो देखते एक खतरनाक ड्रग तस्कर पकड़ा गया। इस गैंगस्टर के खिलाफ 27 मामले दर्ज थे, जिनमें से दो हत्या और ड्रग तस्करी के थे। यह खतरनाक अपराधी पूरे सूबे में अपनी हिंसक प्रवृत्ति के लिए जाना जाता था। यह तस्कर पुष्पा-2 देखने की अपनी जिजीविशा को रोक ना सका और इस सिनेमा को देखते हुए वह सिनेमा हाल में ही पुलिस द्वारा दबोच लिया गया।
लोगों ने जब देखा रील को रियल में बदलते
महाराष्ट्र के नागपुर की पुलिस को जब एक खतरनाक स्मगलर के बारे में पता चला कि उसे पुष्पा 2 फिल्म देखने का इतना क्रेज हो गया है कि वह कभी भी उसे देखने जा सकता है। तब पुलिस भी उसकी तलाश में जाल बिछाकर तैयार हो गई। और पुलिस की इसी सतर्कता की वजह से नागपुर के एक मल्टीप्लेक्स में देर रात पुष्पा 2 का शो देख रहे फिल्म प्रेमियों ने एक वास्तविक जीवन की कार्रवाई देखी। जब नागपुर पुलिस ने सिनेमा हॉल में धावा बोलकर हत्या और ड्रग तस्करी के मामलों में वांटेड एक खुंंखार ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को आधी रात को सिनेमा हाल में विशाल मेश्राम नाम के गैंगस्टर की नाटकीय गिरफ्तारी ने दर्शकों को स्तब्ध कर दिया, लेकिन पुलिस ने उन्हें फिल्म का आनंद लेना जारी रखने को कहा और आरोपी को पकड़ लिया और उसे अपने साथ ले गए।
27 मामलों में पुलिस को थी तलाश
एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि गैंगस्टर के खिलाफ 27 मामले दर्ज थे, जिनमें से दो हत्या और मादक पदार्थों की तस्करी के थे। यह खतरनाक अपराधी विशाल मेश्राम 10 महीने से फरार था। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म में उसकी दिलचस्पी के बारे में पुलिस को पता चलने के बाद आखिरकार पुलिस ने उसे सिनेमा देखते समय हाल से दबोच लिया। मेश्राम अपनी हिंसक प्रवृत्ति के लिए जाना जाता था, यहां तक कि वह पहले पुलिस पर हमला कर चुका है। उसके पकड़े जाने की नाटकीय दृश्य को देखने वाले लोग इस घटना को चटखारे ले लेकर लोगों को सुना रहे हैं।
हॉल में घुसकर मेश्राम को दबोचा
पुलिस अधिकारी ने बताया कि साइबर निगरानी का इस्तेमाल करते हुए पुलिस टीम लगातार उसका पीछा कर रही थी। गुरुवार को उसका पीछा करने के दरम्यान पुलिस ने उसे भागने से रोकने के लिए शहर के मध्य भाग में स्थित सिनेमा हॉल के बाहर वाहन के टायरों की हवा निकाल दी। उसको भी फिल्म देखने का यह बढ़िया मौका लगा और जब वह फिल्म के क्लाइमेक्स देख रहा था उस दौरान पुलिसकर्मी हॉल में दाखिल हुए, और फिल्म देखने में मशगूल मेश्राम को धर दबोचा। फिलहाल मेश्राम नागपुर सेंट्रल जेल में बंद है और जल्द ही उसे नासिक की जेल में शिफ्ट कर दिया जाएगा।