कंगना रनौत की राजनीति में एंट्री ? कहा- 'यही सही समय है'
Kangana Ranaut On Politics
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:49 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:49 AM
Kangana Ranaut On Politics: बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में छाई रहती है। क्योंकि वो हर मुद्दे पर अपनी राय रखती नजर आती है, फिर चाहे नेगेटिव हो या पॉजिटिव। और इसी वजह से लोग हमेशा यह कयास लगते है कि क्या वो राजनीति में एंट्री करना चाहती है? पर कंगना इस बात से हमेशा इनकार करती आई है। लेकिन अब एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा कि राजनीति में एंटर करने का यह सही वक्त है।
राजनीति को लेकर क्या बोली कंगना?
टीव9 भारतवर्ष को दिए इंटरव्यू में कंगना ने कहा- मैं कई फिल्मों के सेट के लिए राजनीतिक पार्टियों से लड़ी हूं। यह मुझे राजनीति से दूर नहीं रखता, मैं अपने देश के लिए जो करना चाहती हूं उसे करने के लिए मुझे जगह नहीं मिलती। लेकिन, अगर मैं राजनीति में आना चाहती हूं तो शायद मुझे लगता है कि यही सही समय है।
Kangana Ranaut On Politics
इस देश ने मुझे बहुत कुछ दिया है
कंगना ने आगे कहा- इस देश ने मुझे बहुत कुछ दिया है, जिसे वापस देने के लिए मैं गहरी जिम्मेदारी महसूस करती हूं। मैं हमेशा से अधिक राष्ट्रवादी रही हूं और उस छवि ने मेरे बेहद शानदार अभिनय करियर पर भी कब्जा कर लिया है। मुझे इस बात का एहसास है कि मुझे बहुत प्यार किया जाता है और मेरी सराहना की जाती है।
मैं सेंसिटिव इंसान हूं
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ समय पहले कंगना ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि 'मैं बहुत ही सेंसिटिव और सेंसिबल इंसान हूं। राजनीतिक शख्स नहीं हूं। मुझे कई बार राजनीति ज्वाइन करने के लिए कहा गया है लेकिन मैंने नहीं किया। कंगना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म इमरजेंसी में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को कंगना रनौत ने ही डायरेक्ट किया है। इमरजेंसी में कंगना ने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही है। वैसे हाल ही में आई उनकी फिल्म ‘तेजस’ सिनेमा घरों में बुरी तरह ढ़ेर हो गई थी। Kangana Ranaut On Politics
देश-विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।