निम्रत कौर की तारीफ में अमिताभ बच्चन ने लिखा लेटर, एक्ट्रेस के लिए भेजे फूल
Amitabh Bachchan Praising Nimrat Kaur
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:13 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:13 AM
Bollywood News : अभिषेक बच्चन और निम्रत कौर लंबे समय से सुर्खियों में हैं। दोनों के लिंकअप को लेकर काफी चर्चा हो रही है। अभिषेक बच्चन और निम्रत कौर के बीच की अफवाहों के बीच अमिताभ बच्चन का एक लेटर सामने आया है, जिसमें उन्होंने निम्रत कौर की फिल्म दसवीं में शानदार परफॉर्मेंस की तारीफ की है।
अमिताभ बच्चन ने निम्रत कौर की तारीफ की
अमिताभ बच्चन ने निम्रत कौर की तारीफ करते हुए लिखा, जिसमें उन्होंने कहा, "हमारी मुश्किल से ही बातचीत या मीटिंग हुई होगी, लेकिन दसवीं में आपका काम बहुत शानदार है...बारीकियां, जेस्चर, सबकुछ." उन्होंने आगे कहा, "मेरी तरफ से बहुत बधाई और काम के लिए सराहना। Bollywood News
निम्रत कौर ने शेयर किया लैटर
निम्रत कौर ने इस पत्र को इंस्टाग्राम पर साझा किया और कैप्शन में लिखा, "18 साल पहले जब मैं मुंबई आई थी, तो ये कल्पना करना कि किसी दिन अमिताभ बच्चन मुझे मेरे नाम से जानेंगे, हमारी मुलाकात को याद करेंगे और मेरे एड के लिए मेरी तारीफ करेंगे। उन्होंने आगे कहा, "और फिर कुछ समय बाद फूल भेजेंगे और एक नोट लिखेंगे, ये लिए किसी सपने से कम नहीं है।" और अमिताभ बच्चन की तारीफ ने उनके लिए यह पल और भी खास बना दिया है।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी में मनमुटाव
पिछले कुछ समय से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी में तनाव की खबरें सुर्खियों में हैं। दोनों के बीच तलाक की खबरें भी आईं, लेकिन अभी तक दोनों ने इस पर कोई बयान नहीं दिया है। अभिषेक ने एक बार अपनी शादी की अंगूठी दिखाकर कहा था, "मैं अभी भी शादीशुदा हूं", लेकिन इसके बाद भी खबरें नहीं रुकीं। हाल ही में अभिषेक और निम्रत कौर के बीच अफेयर की खबरें आईं, जिसके कारण ऐश्वर्या संग शादी में दिक्कतें आईं। अभिषेक और निम्रत ने फिल्म दसवीं में साथ काम किया था, लेकिन दोनों ने लिंकअप की खबरों पर अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। Bollywood News