अभिषेक बच्चन से तलाक की अफवाहों के बीच ऐश्वर्या राय ने हटाया 'बच्चन' सरनेम
Bollywood News
भारत
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 07:02 AM
भारत
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 07:02 AM
Bollywood News : हाल ही में, बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन दुबई में आयोजित ग्लोबल वूमन फोरम इवेंट में शामिल हुईं, जहां उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार साझा किए। इस इवेंट में ऐश्वर्या ने विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के योगदान और उनके प्रयासों की सराहना की। जब वह मंच पर आईं, तो बैकग्राउंड में उनकी पहचान के रूप में "ऐश्वर्या राय-इंटरनेशनल स्टार" लिखा हुआ था।
क्या ऐश्वर्या ने ‘बच्चन’ सरनेम हटाया?
दुबई इवेंट में ऐश्वर्या ने अपने नाम से 'बच्चन' सरनेम को हटा दिया, जिससे सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ लोग मान रहे हैं कि यह तलाक की अफवाहों का संकेत हो सकता है, जबकि अन्य का कहना है कि यह केवल पेशेवर तरीके से उनका नाम प्रस्तुत किया गया था। यह भी उल्लेख किया गया कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभी भी 'बच्चन' सरनेम लगा हुआ है, जिससे ये कयास लगाना मुश्किल हो गया है कि यह बदलाव स्थायी है या केवल इवेंट के लिए किया गया था।
अभिषेक बच्चन की कार से एयरपोर्ट पहुंचीं ऐश्वर्या
इवेंट में शामिल होने के बाद जब ऐश्वर्या राय बच्चन गुरुवार को मुंबई लौटीं, तो इन अफवाहों पर विराम लगता हुआ दिखाई दिया। एयरपोर्ट पर ऐश्वर्या को पिक करने के लिए अभिषेक बच्चन की कार आई थी, जिससे एक बार फिर यह सवाल खड़ा हो गया कि क्या दोनों के बीच कोई समस्या नहीं है।
श्रीमा राय का नाम भी चर्चा में आया
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की अफवाहों के बीच ऐश्वर्या की भाभी श्रीमा राय भी सुर्खियों में आईं। कुछ दिनों पहले, श्रीमा के कुछ कमेंट्स को लेकर सोशल मीडिया पर यह चर्चा होने लगी थी कि उनकी और ऐश्वर्या की रिश्तों में खटास आ गई है। कुछ यूजर्स ने तो यह भी दावा किया कि श्रीमा अपनी ननद से जलती हैं। इन अफवाहों को जवाब देते हुए, श्रीमा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की और साफ किया कि वह अपनी खुद की पहचान बनाकर काम कर रही हैं। Bollywood News
श्रीमा राय का सोशल मीडिया पर कड़ा बयान
श्रीमा राय ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, "फैक्ट – मेरा जन्मदिन 21 नवंबर को था और मुझे कई अच्छे संदेश मिले, जिनका मैं शुक्रिया अदा करती हूं।" उन्होंने आगे लिखा कि वह कई वर्षों तक वेल्थ मैनेजमेंट में बैंकर रही हैं और 2009 में ग्लैडरैग्स मिसेज इंडिया ग्लोब भी रह चुकी हैं। 2017 के बाद, उन्होंने ब्लॉगिंग में कदम रखा। श्रीमा ने यह भी बताया कि उन्होंने कभी भी किसी के नाम से कोई बिजनेस शुरू करने की कोशिश नहीं की और वह अपने दम पर कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रही हैं। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि एक महिला के रूप में उन्हें यह बेहद महत्वपूर्ण लगता है कि जब भी उनका नाम लिया जाए, तो बात पूरी तरह से स्पष्ट होनी चाहिए।
सोशल मीडिया यूजर्स ने मांगी माफी
श्रीमा के इस स्पष्ट बयान के बाद, एक सोशल मीडिया यूजर ने उन्हें माफी भी मांगी, जिसका स्क्रीनशॉट श्रीमा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। हालांकि, कुछ यूजर्स ने अभी भी सवाल किया कि क्या ऐश्वर्या राय के साथ उनके रिश्ते ठीक हैं या नहीं। Bollywood News