'पुष्पा 2' नहीं तोड़ पाई ये रिकॉर्ड, जानिए अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Pushpa 2
Bollywood
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 09:36 PM
Bollywood
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 09:36 PM
Pushpa 2 : अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। तीसरे रविवार को फिल्म ने जबरदस्त कमाई करते हुए 32 करोड़ का कारोबार किया। भारत में इसका कुल कलेक्शन अब 1062 करोड़ तक पहुंच गया है। इस शानदार कमाई के साथ 'पुष्पा 2' ने 'बाहुबली: द कंक्लूजन' के लाइफटाइम कलेक्शन (1030 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हालांकि, शानदार प्रदर्शन के बावजूद फिल्म तीन बड़े मामलों में पीछे चल रही है।
2024 की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म
2024 में सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने का रिकॉर्ड श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' के नाम है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'स्त्री 2' ने 954.3 प्रतिशत मुनाफा कमाया है। इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए 'पुष्पा 2' को 5274.14 करोड़ की कमाई करनी होगी, जो मौजूदा आंकड़ों के हिसाब से बेहद चुनौतीपूर्ण है।
2024 की साउथ की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म
साउथ सिनेमा में 2024 की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म 'प्रेमालू' है। इस कॉमेडी-रोमांस फिल्म ने 745.5 प्रतिशत प्रॉफिट दर्ज किया। 'पुष्पा 2' को इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए 4227.5 करोड़ की कमाई करनी पड़ेगी, जो फिलहाल मुश्किल नजर आता है।
तेलुगू वर्जन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'पुष्पा 2' के तेलुगू वर्जन ने 18 दिनों में 307 करोड़ का कारोबार किया है। हालांकि, तेलुगू वर्जन में इसकी कमाई अब धीमी होती दिख रही है। वहीं, 'बाहुबली' के तेलुगू वर्जन ने 339 करोड़ की कमाई की थी, जिसे 'पुष्पा 2' अभी तक पीछे नहीं छोड़ पाई है। इसके अलावा, एस.एस. राजामौली की 'आरआरआर' तेलुगू वर्जन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी हुई है। 'आरआरआर' ने 431 करोड़ का बिजनेस किया था। 'पुष्पा 2' के लिए इस आंकड़े को पार करना आसान नहीं होगा।
मुनाफे के मामले में कहां है 'पुष्पा 2'?
गौरतलब है कि 'पुष्पा 1' ने 430 प्रतिशत का मुनाफा दर्ज किया था। वहीं, 'पुष्पा 2' ने अब तक 246.25 प्रतिशत प्रॉफिट कमाया है। फिल्म के आगे बढ़ते ग्राफ को देखते हुए उम्मीद है कि 'पुष्पा 2' जल्द ही अपने पहले पार्ट का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। Pushpa 2