'बागी 4' में टाइगर श्रॉफ संग रोमांस करेंगी सोनम बाजवा, फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट
Bollywood News
Bollywood
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 07:34 AM
Bollywood
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 07:34 AM
Bollywood News : बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपनी अगली बड़ी सोलो हिट फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इस समय वे अपनी हिट फ्रैंचाइज़ी 'बागी' की चौथी किस्त 'बागी 4' की तैयारियों में व्यस्त हैं। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म का अनाउंसमेंट पोस्टर रिलीज किया था। हालांकि, फिल्म में उनकी लीड हिरोइन कौन होगी, इसका खुलासा नहीं हुआ था।
सोनम बाजवा बनीं 'बागी 4' की फीमेल लीड
अब फिल्म के मेकर्स ने ऑफिशियली घोषणा कर दी है कि पंजाबी सिनेमा की खूबसूरत और लोकप्रिय अभिनेत्री सोनम बाजवा इस फिल्म में फीमेल लीड के तौर पर नजर आएंगी। साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस 'नाडियाडवाला एंड ग्रैंडसन' ने अपने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, "हाउसफुल यूनिवर्स की हंसी से बागी यूनिवर्स के एक्शन तक, सोनम बाजवा यहां सारी महफिल लूटने आ गई हैं। आपका बागी 4 के रिबेल लीग में स्वागत है।"
फिल्म के विलेन
हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने फिल्म के मुख्य विलेन का भी खुलासा किया। इसमें संजय दत्त को खलनायक के रूप में कास्ट किया गया है। उनका पोस्टर भी जारी किया गया, जिसमें वे खून से सने कपड़ों और लंबे बालों के साथ खतरनाक लुक में दिखाई दिए। इस लुक ने फिल्म के प्रति दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ा दिया है।
डायरेक्टर और रिलीज डेट
'बागी 4' को कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध डायरेक्टर और कोरियोग्राफर ए. हर्ष डायरेक्ट करेंगे। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी, और इसे 5 सितंबर 2025 को रिलीज करने की योजना है।
साजिद नाडियाडवाला का 2025 का प्लान
साल 2025 साजिद नाडियाडवाला के लिए खास होने वाला है। इस साल उनकी तीन बड़ी फिल्में रिलीज होंगी, जिसमें सिकंदर, हाउसफुल 5, बागी 4 शामिल है। इन फिल्मों में से 'सिकंदर' में सलमान खान मुख्य भूमिका निभाएंगे। सलमान को एक बड़ी हिट की जरूरत है, और एआर मुरुगादॉस के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म दर्शकों के लिए खास हो सकती है। वहीं, 'हाउसफुल 5' और 'बागी 4' जैसी हिट फ्रैंचाइज़ी से भी बड़े बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की उम्मीद की जा रही है।
दर्शकों की बढ़ी उम्मीदें
साजिद नाडियाडवाला की ये सभी फिल्में बड़े बजट पर तैयार की जा रही हैं। फिल्म प्रेमियों को 'बागी 4' में टाइगर श्रॉफ के दमदार एक्शन, सोनम बाजवा की खूबसूरती और संजय दत्त की खलनायकी देखने का बेसब्री से इंतजार है। Bollywood News