धमाल 4 का ऐलान,कौन करेगा सबसे बड़ा कमाल–अजय, अरशद या कोई नया चेहरा?
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:18 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:18 PM
Bollywood News: बॉलीवुड की हँसी से भरपूर कॉमेडी सीरीज़ ‘धमाल’ एक बार फिर तैयार है दर्शकों को ठहाकों से लोटपोट करने के लिए। धमाल 4 की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इस बार कहानी में सिर्फ मस्ती नहीं, बल्कि कुछ नए और दिलचस्प ट्विस्ट भी होने वाले हैं।
इस बार भी कॉमेडी के किंग अजय देवगन और अरशद वारसी अपनी पुरानी फॉर्म में लौटे हैं, लेकिन इस बार इनके साथ नजर आएंगी कुछ नई जोड़ियां और ताज़ा चेहरे – जिनमें सबसे खास हैं संजीदा शेख, जिनकी मौजूदगी ने फैंस के बीच क्यूरियोसिटी और भी बढ़ा दी है।
कहानी में क्या है नया?
अभी तक फिल्म की कहानी को लेकर ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, इस बार प्लॉट को नए जमाने के दर्शकों को ध्यान में रखते हुए और ज़्यादा मज़ेदार व रोमांचक बनाया गया है।
एक सूत्र ने बताया, “इस बार कॉमिक टाइमिंग और एक्शन का ऐसा मिक्स होगा जो पहले कभी नहीं देखा गया। और साथ ही कुछ नए कैरेक्टर इतने स्ट्रॉन्ग होंगे कि पुराने स्टार्स को भी टक्कर दे सकते हैं।”
कौन मारेगा बाज़ी?
अजय देवगन पहले भी इस सीरीज़ का मज़बूत हिस्सा रहे हैं और उनकी स्क्रीन प्रेज़ेन्स हमेशा दमदार रहती है। अरशद वारसी की कॉमिक टाइमिंग हमेशा दर्शकों के दिलों पर छा जाती है। और अब संजीदा शेख, जो आमतौर पर टीवी पर गंभीर किरदारों में नजर आती हैं, पहली बार फुल-ऑन कॉमेडी करते हुए दिखाई देंगी – यह देखना दिलचस्प होगा कि वो क्या नया लेकर आती हैं।
लोकेशन और शूटिंग अपडेट
फिल्म की शूटिंग की शुरुआत मलशेज घाट से हुई है – एक खूबसूरत हिल स्टेशन, जो अबतक एक्शन और थ्रिल के लिए जाना जाता रहा है। अब कॉमेडी के इस रंग में रंगते हुए इस लोकेशन को नए रूप में पेश किया जाएगा।
फैंस में उत्साह चरम पर
अभिनेता अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस फिल्म की घोषणा की। फिल्म की घोषणा होते ही सोशल मीडिया पर फैंस की एक्साइटमेंट का सैलाब उमड़ पड़ा। हर कोई जानना चाहता है कि इस बार सबसे ज्यादा हँसी किसका किरदार लेकर आने वाला है।
धमाल 4 को डायरेक्ट कर रहे हैं फ्रेंचाइज़ी के पुराने निर्देशक इंद्र कुमार, जिन्होंने पहले तीनों पार्ट्स को भी संभाला था।
इस बार फिल्म को भूषण कुमार (टी-सीरीज़) और मारुति इंटरनेशनल प्रोड्यूस कर रहे हैं, जो इसे और भी बेहतरीन बनाने की तैयारी में हैं।
धमाल सीरीज़ की अब तक की कहानी
धमाल (2007): चार बेरोजगार दोस्तों की कहानी जो एक छुपे हुए खजाने की तलाश में निकलते हैं। अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रितेश देशमुख और आशिष चौधरी चार बेरोजगार दोस्त के किरदार में नजर आए थे। फिल्म संजय दत्त की महत्वपूर्ण भूमिका निभाते दिखे थे। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और आज भी एक क्लासिक कॉमेडी मानी जाती है।
डबल धमाल (2011): चारों दोस्तों की मस्ती और चालबाज़ी को लेकर आई ये फिल्म एक सुपरहिट सीक्वल थी। इस पाठ में मल्लिका शेरावत और कंगना रनौत ने भी एंट्री ली थी।
टोटल धमाल (2019): इस बार अजय देवगन, माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर जैसे सितारे जुड़े और कॉमेडी को बड़े पैमाने पर पेश किया गया। फिल्म ने शानदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया।
अब धमाल 4 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में स्टार पावर तो है ही, लेकिन अब सवाल ये है – क्या पुराने कलाकार अपनी चमक बनाए रखेंगे या नए चेहरे सबका ध्यान खींच लेंगे? फिल्म के रिलीज़ तक यह रहस्य बना रहेगा – और यही तो है असली ‘धमाल’!
Bollywood : फिर लौटेगा कॉमेडी का तूफान, अजय देवगन ने दी बड़ी अपडेट