Bengal : कोलकाता मेट्रो की बड़ी सौगात ,बढ़ाई जाएगी ट्रेनों की सेवाएं
Bengal
Bengal news
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 09:21 PM
Bengal news
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 09:21 PM
Bengal : अगर आप कोलकाता में रहते है , तो आपके लिए एक बड़ी खुसखबरी है। आज कोलकाता के मेट्रो यात्रियों के लिए एक राहतभरी खबर पर यात्रा करने वालों को अब लंबे इंतज़ार से छुटकारा मिलने वाला है। कोलकाता मेट्रो ने घोषणा की है कि 5 मई से जोका और माजेरहाट के बीच मेट्रो ट्रेनों की संख्या दोगुनी से भी अधिक कर दी जाएगी, जिससे सेवाओं की सुगमता और नियमितता में बड़ा सुधार होगा।
अधिक ट्रेनों का होगा संचालन
कोलकाता मेट्रो प्रशासन के अनुसार, अब प्रतिदिन 18 के बजाय 40 मेट्रो सेवाएं इस रूट पर चलेंगी, जिससे दो ट्रेनों के बीच का समय 50 मिनट से घटकर महज 22 मिनट का ही रह जाएगा। यह फैसला विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए लाभकारी होगा जो दक्षिण-पश्चिम कोलकाता के जोका-माजेरहाट खंड में मेट्रो का उपयोग करते हैं।
बेहतर होगी आने जाने की सुविधा
कोलता मेट्रो में फिलहाल पर्पल लाइन जोका से माजेरहाट तक ही सीमित है, लेकिन इस लाइन को एस्प्लेनेड तक विस्तारित करने का कार्य प्रगति पर है। यह विस्तार पर्पल लाइन को ब्लू और ग्रीन लाइनों से जोड़कर एकीकृत मेट्रो नेटवर्क का एक मजबूत हिस्सा बनाएगा, जिससे पूरे कोलकाता में आवाजाही और भी बेहतर हो सकेगी। इसी बीच, कोलकाता मेट्रो ने एक और उपलब्धि हासिल की है। ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के सियालदह से एस्प्लेनेड तक 2.63 किलोमीटर लंबे खंड पर पहला परीक्षण रन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। यह परीक्षण कोलकाता मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (KMRC) के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ, जिसमें महाप्रबंधक पी. उदय कुमार रेड्डी खुद मोटरमैन केबिन में मौजूद रहे।
महाप्रबंधक ने दी बधाई, जल्द शुरू होंगी सेवाएं
सफल परीक्षण के बाद महाप्रबंधक ने इस उपलब्धि के लिए टीम को बधाई दी और उम्मीद जताई कि इस खंड के शुरू होने से सियालदह, हावड़ा और एस्प्लेनेड के बीच यात्रा करने वालों को तेज और सुविधाजनक विकल्प मिलेगा। ईस्ट-वेस्ट मेट्रो की पूरी 16 किलोमीटर लंबी रेखा—हावड़ा मैदान से सेक्टर V तक—वर्ष 2025 के अंत तक पूरी तरह चालू हो सकती है। Bengal :