Rolls-Royce ने पेश की दुनिया की सबसे महंगी कार, कीमत उड़ा देगी होश
Rolls-Royce Car
ऑटो न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:03 PM
ऑटो न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:03 PM
Rolls-Royce Expensive Car: रोल्स-रॉयस (Rolls-Royce) ने दुनिया की सबसे मंहगी कार 'अर्काडिया ड्रॉपटेल' (Arcadia Droptail) पेश की है। जिसकी कीमत सुनकर आपके होश उड़ सकते है। दरअसल रोल्स रॉयस ने इस खास कार की कीमत 31 मिलियन डॉलर रखी है, यानी इंडियन रुपये में करीब-करीब 256 करोड़ रुपये। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इससे पहले रोल्स-रॉयस की ही ला रोज नोयर ड्रॉपटेल दुनिया की सबसे महंगी कार थी, जिसकी कीमत 249.48 करोड़ रुपए है। लग्जरी कार मेकर ने इसका नाम ग्रीक शहर अर्काडिया से लिया है, जिसका अर्थ 'पृथ्वी पर स्वर्ग' होता है। इस अल्ट्रा-कस्टमाइज्ड कार का आकर्षक लुक और प्रीमियम फीचर इसके नाम को सही साबित करते हैं।
दो साल रिसर्च के बाद 5 महीने में लगाई स्पेशल वॉच
इस कार की सबसे बड़ी खासियत, इसे बनाने में इस्तेमाल किया गया मटेरियल है। रोल्स रॉयस की इस कार में सैंटोस स्ट्रेट ग्रेन शीशम हार्डवुड के 233 टुकड़ों का उपयोग किया है, जिनमें से 76 टुकड़े रियर डेक में लगाए गए हैं, जो रोल्स-रॉयस में उपयोग की जाने वाली लकड़ी की सभी प्रजातियों में से सबसे बेहतरीन में से एक है। इस वुड से इंटीरियर तैयार करने में 8 हजार घंटे से भी ज्यादा का समय लगा था। वहीं, डैशबोर्ड में रोल्स-रॉयस की अपनी डिजाइन की एक घड़ी भी है, जिसे कंपनी की किसी भी कार में डेवलप किया गया अब तक का सबसे जटिल हिस्सा माना गया है। इसके लिए दो साल के रिसर्च और 5 महीने में कार के डेशबोर्ड पर असेंबल किया गया है। जो देखने में काफी शानदार लग रही है।
[caption id="" align="aligncenter" width="730"] फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया[/caption]
Rolls-Royce Expensive Car
फॉर्मूला 1 रेसिंग कारों से इन्सपायर्ड डिजाइन
दरअसल रोल्स रॉयस अर्काडिया ड्रॉपटेल को एक कस्टमर के जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज किया गया है, जिसकी डिलीवरी सिंगापुर में एक इवेंट के दौरान दी गई। कार मोनोकॉक चेसिस के साथ कंपनी के AOL प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। रोडस्टर बॉडी स्टाइल वाली यह कंपनी की पहली कार है और इसका डिजाइन फॉर्मूला 1 रेसिंग कारों से इन्सपायर्ड है। रोल्स-रॉयस के कोचबिल्ड डिजाइनरों ने लग्जरी कार को पेंट करने के लिए एक नेचुरल डुओटोन कलरवे डेवलप किया है। इसकी मैन बॉडी का कलर सॉलिड वाइट है, जिसमें एल्यूमीनियम और कांच के कणों का इस्तेमाल किया गया है। रोल्स-रॉयस के एक्सपर्ट्स ने कार में बॉडीवर्क के लिए एल्यूमीनियम पार्टिकल्स का इस्तेमाल करके एक अट्रेक्टिव मेटल डेवलप किया है।
कार पकड़ सकती है 100 kmph की रफ्तार
लग्जरी कार के फ्रंट में मिरर फिनिश्ड एक्सटीरियर ग्रिल और कंपनी के सिग्नेचर फ्लोटिंग RR लोगो के साथ 22-इंच के अलॉय व्हील दिया गया हैं। 2-डोर और 2-सीटर कॉन्फिगरेशन के साथ पेश की गई है। इसमें परफॉर्मेंस के लिए 6.75-लीटर का ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V12 पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 593bhp की पावर और 840Nm मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन लगभग 5 सेकेंड में 0-100 Kmph की रफ्तार पकड़ सकता है। Rolls-Royce Expensive Car